ग्रहों के सेनापति का वृश्चिक राशि में गोचर… जानें, आने वाले 41 दिन किसके लिए हैं वरदान?

-मंगल ने रविवार 5 दिसंबर को किया वृश्चिक राशि में प्रवेश

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ग्रहों के सेनापति के नाम से पहचाने जाने वाले मंगल ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। रविवार 5 दिसंबर को मंगल ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल वृश्चिक राशि में 16 जनवरी 2022 तक रहेंगे। यह 41 दिन का समय 5 राशियों के जातकों के लिए विशेष शुभ फलदायक रहने वाला है।

यह भी पढ़ेंः नॉर्थ निगमः कौन बनेगा कांग्रेस दल का नेता?…कई हैं दावेदार!

आप भी जानिये कि क्या आपकी राशि भी इसमें शामिल है?
मेषः मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के लिए शुभ कहा जा सकता है। भाग्योदय होना तय है। धन- लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खूब मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्दि के योग हैं। निवेश करने से लाभ होगा।

मिथुनः मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश से मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्दि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। धन-लाभ होगा। आय के स्रोतों में वृद्दि होगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंहः सिंह राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। लेन-देन के लिए समय शुभ है। निवेश करने से लाभ होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी।

कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः BJP: जहां था समापन समारोह… वहीं के नेता को मंच पर नहीं मिली जगह!

मीनः कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धन-लाभ होगा। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 7982558960)