पांच साल में 8 लाख का वादा और 440 को ही नौकरी दे पाये केजरीवाल

-कांग्रेस ने मांगा दिल्ली की केजरीवाल सरकार से जवाब
-25 अक्टूबर से शुरू होगी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की पोल-खोल यात्रा

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कांग्रेस सरकार का हवाला देते हुए केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा की उन्होंने बीते वर्षों में गरीब जनता के लिए क्या काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल के वादों पर सवाल उठाते हुए कहा की केजरीवाल जी ने 5 साल में 8 लाख नौकरियां देने की बात कही थी, लेकिन अब तक वह सिर्फ़ 440 लोगों से ही वो ये वादा निभा पाए है।

चौधरी अनिल कुमार ने घोषणा की कि दिल्ली कांग्रेस 25 अक्टूबर, 2021 से 70 दिनों तक ‘‘पोल खोल यात्रा‘‘ की शुरूआत करेगी जो भाजपा व आप पार्टी की सरकारों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार, झूठ, निष्क्रियता, और अक्षमता को उजागर करेगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूरी दिल्ली में 700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुऐ 70 विधानसभाओें और 272 वार्डों में जाऐगी। उन्होंने बताया कि भाजपा व आप पार्टी ने देश और दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी-राजः ना इलाज के लिए दवाईयां ना मच्छरों को मारने के लिए टैमीफॉस फिर भी डेंगू से बचाव के बड़े-बड़े दावे!

चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि जब वो दिल्ली की जनता से किए वादे नहीं नहीं निभा पाए तो उन्होंने उत्तराखंड, पंजाब, और गोवा की तरफ रुख किया है। अब आम आदमी पार्टी के मुखिया दूसरे राज्यों की जनता को 5 साल में 1 लाख नौकरी और बेरोजगार युवाअरें को 5 हजार रुपये भत्ता देने का झूठा लॉलीपोप दे रहे हैं। केजरीवाल के यह वादे सिर्फ़ वादों तक सीमित रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंः फिल्म अभिनेत्री से छेड़छाड़… गाजियाबाद का व्यापारी गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यापारी संगठनों की बात उठाते हुए कहा कि कोविड काल में जहां हर तरफ़ सिर्फ़ परेशनियां ही दिख रही थीं, लोगों का काम ठप हो गया था, दुकानें बंद थीं, उस समय भी राज्य सरकार उनसे बिजली का बिल वसूल रही थी और केंद्र सरकार भी टैक्स के नाम पर उनके जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही थी।
अनिल चौधरी ने कहा कि जिस राज्य का मुखिया ही बुरे समय में आम जनता को भगवान भरोसे छोड़कर ख़ुद ढाई महीने तक अपनी बीमारी का बहाना बना कर घर में छिप जाए, तो उस राज्य का क्या होगा। ऐसे में जब आम जनता उसी भगवान की प्रार्थना करने के लिए जब छठी माई का पर्व मनाने जा रहे है तो वही केजरीवाल उस पर रोक लगाने की बात कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि केजरीवाल की मानसिकता पूर्वांचल विरोधी है।

यह भी पढ़ेंः अब बीजेपी के अंदर उठी पीली कोठी चेस्ट क्लिनिक की जमीन नहीं बेचने की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोरोनाकाल में मृतकों के परिवार वालों को मुआवज़े के तौर पर 50 हजार रूपये की बात का ऐलान कर के केजरीवाल ने उनके जले पर नमक छिड़कने का काम किया है, यह राशि बढ़ाकर 5 लाख रूपये की जानी चाहिए। दलितों के साथ जो अत्याचार हो रहा है और दलित महिलाओं के साथ बलात्कार की बढ़ती घटनाएं उनकी स्थिति को उजागर करती हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी भले ही दिल्ली में झुग्गी सम्मान यात्रा निकाल रही हो, लेकिन हम सभी 272 वार्डों में खुद घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे।
-प्रस्तुतिः हेमा शर्मा