दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन, 5 रूपये में मिलेगा सम्मानजनक खाना

-उपराज्यपाल विजय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय मंत्री हर्ष मलहोत्रा, शिक्षा मंत्री आशीष सूद व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने किया लोकार्पण
-स्थानीय विधायकों के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता, मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी हुए शामिल, कुल 71 कैंटीनों के जरिये मिल रहा गरीबों को भोजन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 19 फरवरी।
राजधानी दिल्ली में दिल्ली की बीजेपी सरकार के द्वारा संचालित 25 नई अटल केंटीनों का उद्घाटन गुरूवार को किया गया। दिल्ली रेखा गुप्ता सरकार 20 फरवरी को अपना एक वर्ष पूरा कर रही है। इसकी पूर्व संध्या पर गुरूवार को दिल्ली सरकार एवं संगठन के नेताओं की भागीदारी में दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीनों का लोकार्पण किया गया।

गुरूवार को हुए मेगा लोकार्पण के पश्चात अब दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही एसी केंटीनों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करके केंटीनों में खाना खा रहे लाभार्थियों से बातचीत की।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कृष्णा नगर विधानसभा में जिला अध्यक्ष दीपक गाबा एवं निगम पार्षद संदीप कपूर, नीमा भगत, राजू सचदेवा एवं मीनाक्षी शर्मा की उपस्थिति में अटल कैंटीन का लोकार्पण किया।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कस्तूरबा नगर विधानसभा में विधायक नीरज बसोया एवं निगम पार्षद शरद कपूर की उपस्थिति में अटल कैंटीन का लोकार्पण किया।

दिल्ली भाजपा संगठन की ओर से वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायकों द्वारा अटल कैंटीनों में आयोजित उद्घाटन समारोहों में भाग लिया जिसमें विशेष रुप से विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, डॉक्टर पंकज सिंह एवं रविन्द्र इंद्रराज,

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेन्द्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, विनय सहस्त्रबुद्धे, मेयर सरदार राजा इकबाल सिंह, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, सरदार आर पी सिंह, विधायक सरदार अरविंदर सिंह लवली एवं शिखा रॉय, राजकरण खत्री, सूर्य प्रकाश खत्री, राजकुमार भाटिया, दीपक चौधरी, मनोज कुमार शौकीन, राजकुमार चौहान, करनैल सिंह, तिलक राम गुप्ता, पूनम शर्मा, अशोक गोयल, हरीश खुराना, कैलाश गंगवाल, श्याम शर्मा, प्रद्युमन सिंह राजपूत, संदीप सहरावत, नीलम पहलवान, कैलाश गहलोत, कुलदीप सोलंकी, उमंग बजाज, तरविन्दर सिंह मारवाह, सतीश उपाध्याय, अनिल शर्मा, गजेन्द्र यादव, करतार सिंह तंवर, चंदन कुमार चौधरी, रविकांत, रविन्द्र सिंह नेगी, अभय वर्मा, डॉ अनिल गोयल, संजय गोयल, जितेन्द्र महाजन, एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर एवं वीरेंद्र बब्बर, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, एमसीडी में नेता सदन प्रवेश वही एवं स्टेंडिंग कमेटी चेयरमैन सत्या शर्मा, डिप्टी मेयर मास्टर जय भगवान आदि शामिल रहे।