साप्ताहिक राशिफल… इस सप्ताह हो रहा शुक्र का मीन राशि में गोचर!

-बुध पहले ही 11 मार्च को कर चुके हैं अपना राशि परिवर्तन
-सूर्य भी 14 मार्च को कर चुका है राशि परिवर्तन
ज्योतिषी शिवम गोयल

इस सप्ताह शुक्र कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के गोचर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र भोग विलास, सुखद दांपत्य जीवन और मनोरंजन के कारक माने गए हैं। पंचांग के अनुसार शुक्र 17 मार्च 2021 को प्रातः 02 बजकर 49 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र मीन राशि में 10 अप्रैल 2021 तक रहेंगे। बता दें कि इससे पहले बुध ग्रह 11 मार्च को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध 31 मार्च कुंभ राशि में रहेंगे।

यह भी पढ़ें- BJP नेतृत्व पर सवालिया निशान… क्या खाली करा सकेंगे नेशनल क्लब सहित चार क्लबों की सरकारी जमीन?

मार्च के तीसरे सप्ताह में चंद्रमा, सूर्य और शुक्र की स्थिति बदल रही है। सूर्य भी 14 मार्च 2021 को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुका है। मीन राशि में जब भी सूर्य की मौजूदगी होती है तो उसे अशुभ काल माना जाता है। सूर्य 14 अप्रैल 2021 तक मीन राशि में रहेगा अर्थात अशुभ काल में होने से इस दौरान किसी भी तरह के शुभ संस्कार करना उचित नहीं है। सूर्य जब मीन राशि से निकल कर 14 अप्रैल 2021 को मेष राशि में प्रवेश करेगा तभी शुभ संस्कार होने प्रारंभ होंगे। चंद्रमा 15 मार्च से 16 मार्च 2021 तक मीन राशि में, 17 मार्च से 19 मार्च 2021 तक मेष और 20 मार्च से 21 मार्च 2021 तक वृष राशि में गोचर करेगा।

यह भी पढ़ें- टोल टैक्स वसूली में घपला… सीमाओं पर वसूली लेकिन निगमों को नहीं मिल रही हिस्सेदारी!

15 मार्च 2021 से 21 मार्च 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। जैसे कि नए काम के बारे में सोचना, अपने व्यापार में कुछ बदलाव करना या घर में कुछ करना। क्यूँकि इस समय आपको नए व्यापार शुरू करने के लिए बहुत सारे अवसर मिलेगा। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से आपको जो हाथ और पेर में दर्द चल रहा था वो अब इस समय ख़त्म हो जाएगा। इस सप्ताह आप अपने काम में पूरे व्यस्त रहोगे। व्यापार अच्छा रहेगा। इस समय किया हुआ निवेश आपको बहुत फलेगा।दोस्ती यारी में अच्छा सकता व्यतीत होगा। पुराने दोस्त भी वापिस आएगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। जो लोग सोशल काम में लेंगे हुए है, उनके लिए भी ये सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपके घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। साथ ही कुछ बातें एसी होंगी जो आपके निर्णय से एक दम सही हो जाएंग़ी। प्रिंटिंग, अनाज, मशीनरी और ऐप्स के कमो में अच्छी सफलता मिलेगी। घर के मसले भी ख़त्म हो जाएंगे। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है, आप लोग अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर शांति से चले। गुरुवार और शनिवार आपके लिए शुभ रहेंगे और शुक्रवार को जितना हो सके बच कर चले।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।

यह भी पढ़ें- DELHI BJP में सुलग रही प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ चिंगारी!

वृषः सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कुंभ राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 17 मार्च 2021 को शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे। ये आपके लिए कुछ जगह अच्छा और जगह थोड़ी परेशानी रखेगा। शुक्र मीन में आने से आपके खर्चे ज़्यादा होगे साथ में आपको मानसिक लस्त भी रहेगा।शरीर में आलस भी रहा सकता है। लेकिन घर में भी ख़ुशी का वातावरण रखेगा। आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। इस समय डेरी, खाने पीने, पशु हर और स्टेशनेरी के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। लेकिन इस समय आपका कोई नया व्यापार शुरू नहीं हो पाएगा। इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यात्रा के बहुत अच्छे योग है। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। इस समय कही निवेश करना भी अच्छा नहीं होगा। नौकरी वालों के लिए ये समय सामान्य रहेगा। आप इस समय शांति से चले। लव लाइफ़ वाले थोड़ा सम्भाल कर चले। बुधवार आपके लिए अच्छा है और शुक्रवार और सोमवार थोड़ा सम्भाल कर चले।
उपायः दही का दान करें और पानी पिलाएं।

मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध कुंभ राशि में गोचर कर रहा होगा। ये आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। इस समय आपको अपनी भाग्य का पूरा फल मिलेगा। बुध के लाभ में होने से इस सप्ताह आपकी आमदनी अच्छी होगी और साथ में रुके हुए पैसे भी वापिस आना शुरू हो जाएगा। आपके व्यापार के लिए समय अच्छा होगा। इस समय आपको नये-नये अवसर मिलेंगे व्यापार शुरू करने के लिए। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए अति उत्तम रहेगा। शेर बाज़ार में भी निवेश करना बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा का योग है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन, प्रिंटिंग बुक, और अनाज से रिलेटेड कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जायेगी। जिन नौकरी वालों के कोई पैसे फंसे हुए हैं तो इस समय वो वापिस आने के योग हैं। इस समय आपका कोई नया काम या नयी नौकरी में अच्छे पैसे कमाने के भी योग हैं। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन्न रहोगे। बुधवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, सोमवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।

कर्कः यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा दो दिन मीन, तीन दिन मेष राशि में और दो दिन वृष राशि में गोचर करेगा। ये समय व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होंगे। कपड़े, सोना चाँदी, लकड़ी और खाड़ियों के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। आप इस समय अपने व्यापार में निवेश भी करेंगे। नया वाहन लेने के योग है। पेट से संबंधित कोई परेशनियां चलेगी। इस समय जितना हो सके आप अपना दिमाग़ पॉज़िटिव रखे। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएगा और साथ में रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाएंगे। नौकरी वालों का ये समय सामान्य रहेगा। आप अपना काम करते रहे आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है उन लोगों की नौकरी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको जितना हो सके शुक्रवार को बिलकुल भी घर से ना निकलें, मंगलवार और बुधवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः मंदिर में मिसरी या दूध का धन करे।

सिंहः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य कुंभ से निकल कर मीन राशि में गोचर कर रहा है। साथ में शुक्र भी इसके साथ मीन में गोचर कर रहे होगे। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय की हुई मेहनत और निवेश आपके बहुत काम आएगा। आपकी आमदनी बहुत अच्छी होगी। आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगी। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक कष्ट जो भी चल रहा है वो इस समय अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। नया वाहन लेने के योग हैं। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्यूँकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगाड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको बुधवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और मंगलवार आपके लिए शुभ हैं।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।

कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध कुंभ राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको नया काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी सुनने को मिल सकती है। इस समय नया वाहन लेने के योग है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। दिन प्रतिदिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाएगी। इस समय पशु हर, चिन्नी, तेल और प्रॉपर्टी के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। स्वास्थ्य आपका पहले से अच्छा होगा फिर भी थोड़ा बहुत ध्यान रखना क्यूँकि कोई भी लापरवाह आपको नुक़सान दे सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्ती के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय जो भी योजना बनाओगे धीरे-धीरे आपको समाझ आना शुरू हो जाएगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। शुक्रवार को जितना हो सके बच कर चले। बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं और साथ में गायत्री मंत्र का जाप करे।
तुलाः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहा होगा क्यूँकि इस समय आपका शुक्र कुंभ राशि में गोचर कर रहा होगा लाइन 17 से शुक्र मीन राशि में गोचर करेगा। आपका मन भी ठीक रहेगा। घर पर भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा आपको अपने व्यापार से रिलेटेड जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही है वो परेशनियाँ इस समय ख़त्म हो जाएगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। इस समय दोस्ती यारी में थोड़ा कम रहे क्यूँकि आपको दोस्ती यारी में धोका मिल सकता है। इस समय आपको अपने ग़ुस्से में भी नियंत्रण रख कर चलना पड़ेगा और साथ में आलस भी आपको बहुत रहेगा इस समय आप आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। क्यूँकि ग़ुस्सा आपका काम ख़त्म कर सकता है और आलस आपके घर का वातावरण और साथ में आपका स्वस्थ को ख़राब कर सकता है। इस समय कोई भी नया निवेश ना करे। नौकरी वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा इस समय आप शांति से अपना काम करते रहे। आपको किसी प्रकार की कोई तकलीफ़ नहीं होगी। मंगलवार आपके लिए अच्छा होगा और साथ में शुक्रवार, शनिवार अपने लिए अच्छा नहीं है।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।
वृश्चिकः सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। ग्रहों की स्थिति सामान्य होने से आपका ये सप्ताह सामान्य रहेगा। इस समय आपका मन अच्छा रहेगा साथ में आपका स्वास्थ्य भी पहले से ठीक रहेगा क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएगी। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिछले कुछ समय से आपको जो भी मानसिक कास्ट चल रहा है, वो अब अपने आप दूर हो जाएगा। मशीनरी, लाल रंग और प्रॉपर्टी के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। नए व्यापार शुरू होने के अच्छे योग है। आपके रुके हुए काम भी बनना अब शुरू हो जाएगा। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के योग है। यात्रा का योग है। निवेश के अच्छे योग बने हुए है। सरकारी कमो में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। नौकरी वालों के लिए भी ये समय बहुत अच्छा है। इस समय आपके सारे रुके हुए काम भी बनेंगे और साथ में जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए उनके भी अब प्रमोशन हो जाएगा। सोमवार और बुधवार आपके लिए बहुत अच्छा है और गुरुवार थोड़ा बच कर चले।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय गुरु शनि के साथ मकर राशि में गोचर कर रहा है। जो कि आपके लिए अच्छी है। ये सप्ताह प्रोफेशनल लोगों के लिए और पार्टनरशिप वाले लोगों के लिए ज़्यादा अच्छा रहेगा। इस समय पार्टनरशिप वाले काम को एक नई योजना के साथ काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। इस समय आपको नया काम शुरू करने के लिए बहुत से अच्छे-अच्छे अवसर भी मिलेंगे। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नए काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेग़े। व्यापार में किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दोस्ती यार में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग है। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बने में लगे रहोगे। और इस योजना पर आप अपना काम करना भी शुरू कर देंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली है। मानसिक कष्ट ख़त्म होना शुरू हो जायेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाऐगा। निवेश के अच्छे योग है। नया वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना पर काम करने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनिवार को बच कर चले। बुधवार और गुरुवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। क्यूँकि आपका राशि स्वामी शनि, गुरु के साथ मकर राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय जितना हो सके आपको पॉज़िटिव थिंकिंग के साथ चलना होगा। इस सप्ताह आप अपने काम में पूरा व्यस्त रहोगे। कुछ ज़रूरी निर्णय भी आपको इस समय लेने पड़ सकते है। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहना शुरू हो जाएगा। लेकिन इस सप्ताह आपके मन बहुत सी बातें चल रही होगी। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा ही लेकिन इस समय आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने पड़ सकते है, जैसे की नई प्रॉपर्टी बनाने के और लेने के लिए उससे ढूँढना, कुछ अपने व्यापार को कैसें आगे लेकर जाए इस बारे में सोचना और सामाजिक कार्यों में भी आपका मन पूरा लगेगा। इस समय आपके बड़े बड़े काम जो रुके हुए थे वो पूरा होने शुरू हो जाएगा। इस समय आपको जो भी मानसिक कष्त चल रहा है वो अपने अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा रहेगा। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समज नहीं आ रही थी वो इस समय समज आजाइगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए ज़रूरी काम पूरे हो गए होगे या इस समय पूरे हो । नया व्यापार शुरू होने के योग है। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग है। निवेश का सबसे उत्तम समय है इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। शुक्रवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार और गुरुवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग है आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करे।
कुंभः सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले कुछ सप्ताह से जो भी आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ चल रही वो इस समय ठीक होना शुरू हो जाएगा। इस समय आपके राशि स्वामी शनि, गुरु के साथ मकर राशि में गोचर कर रहा है। और आपकी राशि में बुध गोचर कर रहा है। जो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय अगर आपको अपने व्यापार, मन और घर से संबंधित कोई दिक़्क़त आ रही है तो इस समय सारी दिक़्क़तें आपकी कम होने के योग है। इस सप्ताह आपको आलस और मानसिक कष्ट थोड़ा बहुत रहा सकता है। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। शेयर बाज़ार में निवेश करने का अच्छा समय है। साथ ही ये समय अनाज वाले व्यापारियों के लिए ज़्यादा अच्छा है। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा इसलिए सोच विचार कर निवेश ज़रूर करे। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। साथ ही आपको नए व्यापार शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे, इस समय किया हुआ निवेश और नया काम आपके लिए बहुत शुभ कारी रहेगा। इस समय आप अपने पुराने व्यापार में निवेश करके उसको और आगे बढ़ा सकते हो। ये आपके लिए शुभ साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समज आऐगा। साथ में नए काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने होने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रखकर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाइग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी। सोमवार को जितना हो सके बच कर चले। गुरुवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करें।
मीनः सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस समय सूर्य और शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहा होगा वो आपके लिए शुभकारी रहेगा। आपका राशि स्वामी गुरु मकर राशि में गोचर कर रहा होगा। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी भी अच्छी होगी और ख़र्चा भी अच्छा होगा। इस समय आप कोई नए जगह में अपने पैसे को निवेश करोगे। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में निवेश कर सकते हो। कोचिंग सेंटर, लोगे, अनाज और खाने पीने के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। नया व्यापार शुरू करने की बातचीत में पूरा व्यस्त रहोगे। साथ में इस समय आपको नया व्यापार शुरू करने के लिए भी बहुत से अवसर मिलेगा। साथ ही साझेदारी में किया हुआ काम आपके लिए बहुत शुभकारी रहेगा। सरकारी कमो में सफलता मिलने के योग है। घर में टूट फुट सही कराने में लेगा रहोगे। कोई ख़ुशी का समाचार मिलने के योग है। और पुरानी दोस्ती यार भी वापिस आने के योग है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रख कर चलना होगा। पेट से संबंधित परेशनियाँ हो सकती है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। व्यापार से संबंधित यात्रा के योग बन सकते है। नया वाहन लेने के योग है। प्रॉपर्टी बिकने के योग है। पार्टनरशिप वाले क़ामो में विशेष सफलता के योग है। नौकरी वाले लोग़ो के लिए भी समय अच्छा हैं। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं जाएगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी भी ज़रूर मिलेगी। आप लोग़ो को बुधवार को जितना हो सके बच कर चले। शुक्रवार और शनिवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8
www.astrosatyashivamindia.com