-आप भी जानें, 28 सितंबर से 4 अक्टूर 2020 के बीच कैसी रहेगी आपके सितारों की चाल


वर्षों बाद ऐसा सुखद संयोग बन रहा है कि सभी नौ ग्रहों में से पांच ग्रह अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि दो ग्रह सूर्य तथा बुध अपने मित्र के घर में गोचर कर रहे हैं। इस तरह 9 में से 7 ग्रह आम जनमानस कों शुभ फल देने के लिए तत्पर हैं। अपनी राशि में भ्रमण करने वाले ग्रहों में मंगल मेष राशि में, बृहस्पति धनु राशि में, शनि मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में तथा केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य अपने मित्र बुध की राशि में तथा बुध अपने मित्र शुक्र की राशि में गोचर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ज्योतिषः इन सात ग्रहों से बदलेगी देश की दशा
राहु व केतु के बाद इस सप्ताह नवग्रहों में से छठे ग्रह शुक्र भी इस सप्ताह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र का यह राशि परिवर्तन 27 सितंबर को मध्य रात्रि 01 बजकर 01 मिनट पर होगा। वह इस राषि में 23 अक्टूबर तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं का कर्ता, नौकरी-व्यापार, सुख-शांति का कारक माना गया है। इसके साथ ही सबसे क्रूर ग्रह कहे जाने वाले शनि भी वक्री से मार्गी अवस्था धारण करने जा रहे हैं। ज्योतिष में शनि के राशि परिवर्तन और मार्गी या वक्री होने का विशेष महत्व होता है।
यह भी पढ़ें- एनडीए में 25+2 का फॉर्मूला… महागठबंधन में पड़ी दरार
क्योंकि जब-जब शनि की चाल में परिवर्तन होता है तो इसका सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ता है। शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढ़ाई साल का समय लेते हैं। इस सप्ताह शनि 29 सितंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में व्रकी का अर्थ उल्टा और मार्गी का अर्थ सीधी चाल चलना होता है।
यह भी पढ़ें- ‘दगों के लिए सोच-समझ कर चुना था उत्तर-पूर्वी दिल्ली’
वक्री अवस्था में ज्यादतर ग्रह नकारात्मक प्रभाव डालते हैं जबकि मार्गी होने पर जातकों के जीवन पर इसका प्रभाव सकारात्मक रूप से पड़ता है। ऐसे में 29 सितंबर से शनि की मार्गी चाल से कई जातकों के जीवन में चल रही बाधाएं कम होंगी और उन्हें किस्मत का साथ मिलना आरंभ हो जाएगा। 29 सितंबर 2020 के बाद शनि मकर राशि में रहते हुए सीधी चाल यानी मार्गी होकर भ्रमण करेंगे। शनि की साढ़ेसाती धनु, मकर और कुंभ राशि पर है।
यह भी पढ़ें- सदर बाजार का बुरा हाल… न मास्क, न सोशल डिस्टेंसिंग और न सैनेटाइजर का इस्तेमाल
शनि की साढ़ेसाती तीन चरणों में होती है। पहला, दूसरा और तीसरा। धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण है। मकर राशि पर दूसरा चरण और कुंभ राशि पर पहला चरण चल रहा है। ज्योतिष गणना में शनि की ढैय्या को भी अशुभ माना जाता है। मौजूदा समय में मिथुन और तुला राशियों पर शनि की ढैय्या चल रही है। जन्म राशि से चौथे और आठवें स्थान पर गोचर करते हुए शनि की ढैया रहती है, जो ढ़ाई वर्ष तक चलती है।
28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2020 तक का राशिफल
मेष राशिः यह सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलतादायक रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा आय के साधन भी बढ़ेंगे। बहुत दिनों से दिया गया धन वापस मिलने के संकेत हैं। मित्रों अथवा सहयोगियों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शनि का मकर राशि में मार्गी होना आपके भाग्य में बढ़ोतरी करेंगा। क्योंकि शनि आपकी राशि में भाग्य के स्थान में वक्री से मार्गी हो रहे हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में अप्रत्याशित सफलता के योग हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य यात्राओं की अधिकता रहेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक खर्च होगा। सप्ताह के सभी दिन शुभ हैं।
उपायः ग़रीबों को लाल गुड़ का दान करें।
वृषभ राशिः कार्य व्यापार की दृष्टि से सप्ताह उत्तम फलदायक रहेगा। सप्ताह के सभी दिन शुभ रहेंगे। सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। सुखद और शुभफल देने वाली यात्राओं में वृद्धि होगी। आपकी राशि के लिए शनि का मार्गी होना आपके के लिए धन वृद्धि में सहायक होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करने की दृष्टि से भी अवसर अनुकूल है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना या विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए धैर्यपूर्वक कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना रहेगी।
उपायः ग़रीबों को दही या दुध का दान करें।
मिथुन राशिः सप्ताह के आरंभ में धर्म-कर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। समाज सेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। शनि का मार्गी होना आपके लिए बाधाएं दूर करने वाला और कार्यो में सफलता दिलाने वाला होगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सप्ताह बेहद अनुकूल है किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सप्ताह के मध्य कार्यक्षेत्र का और विस्तार होगा। नया व्यापार भी आरंभ करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।
कर्क राशिः सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के कारण आप उदास रह सकते हैं किंतु यह अधिक समय के लिए नहीं रहेगा इसलिए परेशान न हों। शनि का मार्गी होना आपके लिए सेहत के मामले में चली आ रही परेशानियों से निजात दिलाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। शीर्ष अधिकारियों से भी आशानुरूप सहयोग मिलेगा। 29 सितंबर मंगलवार को बचकर रहें।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंह राशिः सप्ताह के आरंभ में अप्रत्याशित सुखद समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। सिंह राशि के जातकों के लिए पांचवे भाव में शनि का मार्गी होना वैवाहिक और रोमांटिक जीवन में रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाला रहेगा। इसके अलावा धन लाभ के नए अवसर बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से रुके हुए कार्यो का निपटारा होगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए और परिश्रम करना होंगा। सप्ताह के मध्य मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। झगड़े विवाद से दूर रहें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 1 अक्टूबर गुरूवार को जरा बचकर रहें।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
कन्या राशिः संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी नई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। बाहरी कर्ज के लेन-देन से बचें। कन्या राशि में शनि का मार्गी सुख के भाव में हो रहा है ऐसे में आपके जीवन में सुख-सुविधाओं के अच्छे संकेत हैं। वहीं जो जातक नौकरी या बिजनेस में सलग्न हैं उनके लिए विशेष अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आप में नई ऊर्जा शक्ति का संचार करेगा। बिगड़े हुए कार्य बनते नजर आएंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। सप्ताहांत में हर निर्णय बहुत सावधानी से लेने की आवश्यकता है। 4 अक्टूबर रविवार को जरा बचकर रहें।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करे और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुला राशिः सप्ताह के आरंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं। आपको शनि कठिन परिश्रम करवाने के बाद ही उचित फल प्रदान करेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने के संकेत हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य में कुछ लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु वह असफल रहेंगे। 2 अक्टूबर शुक्रवार को जरा बचकर रहें।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।
वृश्चिक राशिः सप्ताह के आरंभ में किसी मित्र अथवा संबंधी के विषय में कष्टकर समाचार सुनकर मन अशांत रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में अप्रत्याशित सुधार के फलस्वरूप आपके प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं। ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए तथा अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य संपन्न करने में लग जाएं तो पूर्ण सफल रहेंगे। 3 अक्टूबर शनिवार को जरा बचकर रहें।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशिः अपनी ऊर्जाशक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन से कठिन हालात पर नियंत्रण पा लेने में ग्रह गोचर आपकी मदद करेगा। शनि के धनु राशि में मार्गी होने से आपको लाभ मिल सकता है। मार्गी शनि शुभ फल देते हैं। ऐसे में आपको सभी तरह के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मार्गी शनि आपके लिए उन्नति का योग बना रहे हैं। परिवार के सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति हो सकती है किंतु यह अधिक समय तक नहीं रहेगी। सप्ताहांत में संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता के योग हैं। 2 अक्टूबर शुक्रवार को जरा बचकर रहें।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करे।
मकर राशिः सप्ताह के आरंभ में विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। मकान वाहन आदि का भी क्रय करने का संकल्प हो तो उसे पूर्ण कर सकते हैं। दिया गया धन वापस मिलने के संकेत हैं किंतु, किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह बढ़ सकती है, सावधान रहें। मकर राशि शनि की राशि है। यह आपकी 12वें स्थान से वक्री से मार्गी हो रहे हैं। आपके लिए अच्छे संकेत हैं। भविष्य में धन लाभ, मान सम्मान और किस्मत का साथ मिलने के अच्छे संकेत हैं। सप्ताह के मध्य रुके हुए सरकारी कार्यों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करने की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। 29 सितंबर मंगलवार को जरा बचकर रहें।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें।
कुंभ राशिः सप्ताह के आरंभ से ही ग्रहगोचर की अनुकूलता आपके कर्तव्य मार्ग में आ रही रुकावटें को दूर करेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। मकर राशि के अलावा कुंभ को शनि का स्वामित्व मिला हुआ है। नौकरीपेशा जातकों के लिए शनि का मार्गी होना उनके के लिए लाभकारी रहेगा। अब से पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं। सप्ताह के मध्य कुछ विपरीत निर्णय लेने के कारण पारिवारिक कलह बढ़ सकती है क्योंकि यह अधिक समय तक नहीं रहेगी। सप्ताहांत में पुनः सब कुछ ठीक हो जाएगा। 2 अक्टूबर शुक्रवार को जरा बचकर रहें।
उपायः मंगलवार को चने और केले का दान करें।
मीन राशिः मीन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना मिलाजुला परिणाम लाने वाला रहेगा। सप्ताह के आरंभ में विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय करने तथा यात्रा देशाटन पर अधिक खर्च होगा। सरकारी विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में और सुधार आने के फलस्वरुप मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। 4 अक्टूबर रविवार को जरा बचकर रहें।
उपायः- मंदिर में केले का दान करें।
ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8