शुक्र का धनु राशि में प्रवेश… 30 अक्टूबर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य

-शुक्र के धनु राशि में प्रवेश से होंगे बड़े बदलाव, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
अक्टूबर महीने के अंत में शुक्र ग्रह ने अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। शनिवार 30 अक्टूबर से शुक्र ग्रह धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र ग्रह आर्थिक समृद्धि, प्रेम, सामंजस्य, रोमांस, काम-वासना, फैशन-डिजाइनिंग और भौतिक सुख-संसाधनों का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए शुक्र का हर व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिवार को शुक्र ग्रह ने अपरान्ह 3 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश किया है। इसके बाद 8 दिसंबर 2021 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।

यह भी पढ़ेंः आप को झटके पर झटकाः आप पार्षद ने थामा बीजेपी का दामन

आप भी जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हालः
मेषः मेष राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। धन- लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ेंः रंग-बिरंगे मोम के दीयों और स्टॉयलेस्ट मोमबत्तियों से करें दीवाली का स्वागत

वृषः वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा। मेहनत करने से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धन का खर्च सोच- समझकर ही करें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ेंः छठ पूजा के लिए व्यवस्था करेगा नगर निगम… हर वार्ड के लिए 40 हजार का बजट जारी

मिथुनः शुभ परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ेंः पार्षदों को महसूस होने लगी ‘आप’ में घुटन… साहिस्ता ने थामा ‘हाथ’ का साथ

कर्कः कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। धन खर्च अधिक होगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी भी तरह के वाद- विवाद से दूर रहें। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह से सोच- विचार कर लें।

यह भी पढ़ेंः ड्राईवरों के बिना धूल फांक रहे वाटर स्प्रिंकलर्स और मैकेनिकल स्वीपिंग डिवाइस

सिंहः सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय बेहद शुभ रहने वाला है। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

यह भी पढ़ेंः ’भाजपा शासित एमसीडी ने काले कारनामों को छुपाने के लिए सदन की कार्यवाही को रिकॉर्ड करने पर लगाई रोक’: आप

कन्याः कन्या राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नया कार्य आरंभ करने के लिए समय शुभ है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
तुलाः तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का तुला राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है। वाद- विवाद से दूर रहें, नहीं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। धन का खर्च अधिक न करें। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।
धनुः धनु राशि के जातकों को शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से सावधान रहने की आवश्यकता है। धन- हानि हो सकती है। इस समय धन का खर्च सोच- समझकर ही करें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वाद- विवाद से दूर रहें। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकरः मकर राशि के जातकों को मिले- जुले परिणाम मिलेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धन- लाभ होगा, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वाद- विवाद से दूर रहें।
कुंभः कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय मिला- जुला रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
मीनः मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा। मेहनत करने से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धन का खर्च सोच- समझकर ही करें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 7982558960)