BJP की मास्क पॉलिटिक्स से सिख नेताओं में नाराजगी

-प्रदेश कार्यालय में मास्क लॉंचिंग से सिख सेल ने पल्ला झाड़ा
-सिख नेताओं ने बताया अवतार सिंह का ‘व्यक्तिगत कार्यक्रम’

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ‘मास्क पॉलिटिक्स’ को लेकर पार्टी से जुड़े सिख नेताओं में भारी नाराजगी है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मास्क लॉंचिंग से बीजेपी के सिख सेल ने पल्ला झाड़ लिया है। सिख नेताओं ने इसे व्यक्तिगत कार्यक्रम बताया है। नाराजगी जाहिर करते हुए सिख सेल के नेताओं ने कहा है कि आयोजन से पहले नेतृत्व द्वारा सिख सेल को भरोसे में लिया जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ेंः- DELHI BJP में जोरों पर जोड़-तोड़ व पेंतरेबाजी

बता दें कि दिल्ली प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सोमवार को पगड़ियों से बने मास्क के वितरण कार्यक्रम की लॉचिंग की गई थी। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लॉचिंग की थी और इस कार्यक्रम में उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह और सिख संगत के कुछ नेता शामिल हुए थे।
बताया जा रहा है कि सोमवार से ही इस कार्यक्रम का विरोध शुरू हो गया था।

यह भी पढ़ेंः- SOUTH DMC: साहब मेहरबान…सीएफडब्लू से लिया जा रहा ड्राईवर का काम

इसके चलते सिख संगत के कुछ प्रमुख नेता बुलाने के बावजूद इसमें शामिल नहीं हुए थे। सिखों से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुपों में इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं को क्रिटिसाइज किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर ग्रुपों में इस कार्यक्रम को केवल अवतार सिंह का व्यक्तिगत कार्यक्रम बताया जा रहा है।
पगड़ी से बने मास्क वितरण की लॉचिंग के बाद मीडिया में भी इस कार्यक्रम की खूब आलोचना हुई है।

यह भी पढ़ेंः- BIHAR: महागठबंधन में घमासान… मांझी चले अपनी राह… आरजेडी का रास्ता नहीं आसान

दिल्ली बीजेपी के सिख सेल के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह ने एटूजैड न्यूज को बताया कि यह कार्यक्रम सिख कम्युनिटी का नहीं था। यह केवल अवतार सिंह का कार्यक्रम था। सिख सेल का इससे काई लेना-देना नहीं है।
दबाव के लिए मास्क पॉलिटिक्स
उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह का कार्यकाल 24 जून को पूरा हो गया है। फिलहाल प्रदेश बीजेपी संगठन यानी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। सूत्रों का कहना है कि अवतार सिंह अपने लिए दिल्ली प्रदेश संगठन में कोई बड़ा पद चाहते हैं। इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में मास्क पॉलिटिक्स का सहारा लेकर अपनी दावेदारी की है।
सिख सेल के जरिए होना चाहिए था आयोजन
दिल्ली बीजेपी सिख सेल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मास्क लॉंचिंग का कार्यक्रम दिल्ली बीजेपी कार्यालय में आयोजित किया गया था। मामला सिखों की पगड़ियों से जुड़ा हुआ था। इसलिए इसका आयोजन सिख सेल के जरिये कराया जाना चाहिए था। सिख नेता ने कहा कि आदेश गुप्ता अभी अध्यक्ष बने हैं, कई जिम्मेदारियां हैं, शायद उनका ध्यान इस ओर नहीं गया हो। लेकिन जो नेता लंबे समय से प्रदेश की राजनीति कर रहे हैं, या फिर सलाहकार बने हुए हैं, उनका यह काम था कि प्रदेश नेतृत्व को इस बारे में बताते।