प्रेरणा सिंह ने संभाला नॉर्थ निगम में कांग्रेस दल की नेता का कार्यभार

-निगम में जनता की आवाज बनेगी कांग्रेस।
-शामिल हुए पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित अनेक नेता

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल नेता पद पर नवनियुक्त प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को सिविक सेंटर स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने प्रेरणा सिंह को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव तरुण कुमार, पूर्व विधायक राजेश जैन, पूर्व विधायक जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अमृता धवन, चतर सिंह, जावेद मिर्जा, मोहम्मद उस्मान, हरीकिशन जिंदल व पार्षदों सहित कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः दक्षिणी निगम की वजह से मंदा पड़ा बीजेपी का शराब नीति विरोधी अभियान

पदभार ग्रहण करने से पूर्व प्रेरणा सिंह ने सिविक सेंटर स्यिथत बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रेरणा सिंह को आशीर्वाद देते हुए पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश अग्रवाल और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि युवा लड़की है लड़ सकती है। अनिल चौधरी ने कहा कि प्रेरणा को निगम में नई जिम्मेदारी सौंपने का फैसला अकेले कांग्रेस पार्टी का नहीं है। इसमें निगम में मौजूद कांग्रेस के सभी पार्षदों की सहमति भी है।

यह भी पढ़ेंः दैत्य गुरू शुक्र ने बदली चाल… इन 6 राशि वालों को करेगा मालामाल

अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण को बढावा दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तीन निगम हैं इनमें से दो में पार्टी ने महिलाओं को नेता पद की जिम्मेदारी सौंपी है। ये दोनों महिलाएं दलित समाज से हैं। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ – साथ दलित समाज को बढावा दिया है।
निगम में नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रेरणा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे पूरी जिम्मेदारी से निभायेंगी। उन्होंने कहा कि वह लगातार निगम के अंदर दिल्ली की जनता के मुद्दे प्रमुख तौर पर उठाती रहेंगी और भाजपा और आम आदमी पार्टी की दिल्ली की जनता के सामने पोल खोलने का काम करेंगे।