प्रेरणा सिंह बनीं उत्तरी निगम में कांग्रेस दल की नेता

-एटूजैड न्यूज ने 3 दिसंबर को प्रकाशित की थी खबर

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में अब निगम पार्षद प्रेरणा सिंह कांग्रेस दल की नेता होंगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुक्रवार 10 दिसंबर को उनकी नियुक्ति की घोषणा कर दी गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी की ओर से निगम सचिव को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। बता दें कि बीते करीब एक सप्ताह से उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता की नियुक्ति टलती आ रही थी।

यह भी पढ़ेंः नॉर्थ निगमः कौन बनेगा कांग्रेस दल का नेता?…कई हैं दावेदार!

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद मुकेश गोयल के कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में चले जाने की वजह से उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता की सीट खाली हो गई थी। मुकेश गोयल पांचवीं बार निगम पार्षद चुने गये हैं और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके पार्टी छोड़कर चले जाने को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को अपना पदभार नहीं संभाला, बताया जा रहा है कि वह सोमवार को पदभार संभालेंगी।