उत्तरी दिल्ली नगर निगमः कर्मचारियों का 2 माह का वेतन और पेंशन जारी

-वेतन और पेंशन के मद में जारी किये 540 करोड़ रूपयेः महापौर
-822 करोड़ में 540 करोड़ जारी, महज 200 करोड़ बकायाः जेपी

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी है। निगम की ओर से ज्यादातर कर्मचारियों का दो माह का वेतन और पेंशन जारी कर दिये गए हैं। महापौर जय प्रकाश ने मंगलवार को सदन की बैठक में बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कर्मचारियों के वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन के लिए 540 करोड़ रूपये जारी कर दिए है।

यह भी पढ़ें- दिल्लीः बीजेपी महिला मोर्चा नेता ने पार्टी की फजीहत कराई…सरेआम की गालीगलौज, सिविल डिफेंस कर्मियों के साथ की हाथापाई

महापौर ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का दिसंबर व जनवरी महीने का वेतन, डोमेस्टिक ब्रिडिंग चेकर्स का दिसंबर व जनवरी महीने का वेतन, नर्सों का जनवरी महीने का वेतन, शिक्षकों को नवम्बर, दिसंबर व जनवरी महीने का वेतन, अन्य कर्मचारियों का जनवरी महीने का वेतन, रेजिडेंट डॉक्टरों व अन्य डॉक्टरों का जनवरी महीने का वेतन व मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का दिसंबर व जनवरी महीने का वेतन जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- इस सप्ताह बुध का राशि परिवर्तन… जानें आपकी राशि पर क्या है असर!

महापौर जयप्रकाश ने यह भी बताया कि कर्मचारियों का वेतन और पेंशन के रूप में 31 मार्च 2021 तक कुल 822 करोड़ रूपये निगम पर बकाया था जो अब 540 करोड़ रूपये जारी करने के बाद लगभग 200 करोड़ रूपये रह गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह के अंत तक कर्मचारियों का सभी बकाया वेतन और पेंशन दे दिया जाएगा।
महापौर जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों को आम माफी योजना का लाभ दिया और इस आम माफी योजना के अंतर्गत निगम ने लगभग 104 करोड़ रूपये संपत्ति कर के रूप में एकत्रित किए है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष संपत्ति कर के रूप में 50 करोड़ रूपये अधिक संपत्ति कर के रूप में एकत्रित किया है।

लेफ्टआउट मामलों में 9 अप्रैल को देंगे नियुक्ति पत्र
महापौर जय प्रकाश ने यह भी बाताया कि आगामी 9 अप्रैल को सभी लैफ्ट आउट सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण के पत्र दिए जाएंगे। इस योजना में तीनों नगर निगमों के सफाई कर्मचारियों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के मामले में कार्रवाई जारी है और मई महीने तक उन्हें भी नियुक्ति पत्र जारी कर दिये जाएंगे।