मुकेश गोयल को मिली आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की कमान

-आम आदमी पार्टी ने बनाया मध्य प्रदेश का प्रभारी

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 19 मई, 2022
आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मुकेश गोयल को पार्टी की राज्य इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने यह घोषणा गुरूवार को की। यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब मध्य प्रदेश में जल्दी ही त्रिस्तरीय निकाय चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ेंः 22 मई से फिर से अस्तित्व में आयेगा ‘दिल्ली नगर निगम’… 21 मई तक हो जायेंगी सभी बड़ी नियुक्तियां

मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सोंपे जाने पर मुकेश गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी देकर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे। देश की जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की नीतियों से तंग आ चुकी है और वह विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। हम मध्य प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी के रूप में एक विकल्प देंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का इस्तीफा… एकीकृत निगम के साथ दिल्ली को मिलेंगे नये उपराज्यपाल

बता दें कि मुकेश गोयल पिछले 25 वर्षों से लगातार दिल्ली नगर निगम में चुनाव जीतकर जाते रहे हैं। वह लगातार 5 बार निगम पार्षद का चुनाव जीते हैं और वर्तमान में वह उत्तरी दिल्ली के सराय पीपलथला वार्ड से निगम पार्षद थे।