बुध का मिथुन में गोचर… जानें किन राशियों के लिए है अच्छी खबर?

-26 मई को बुध वृषभ की यात्रा पूरी कर मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
बुद्धि, संवाद शैली और शारीरिक सुंदरता के कारक ग्रह बुध 26 मई 2021 को अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध इस दिन मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 30 मई 2021 को बुध मिथुन राशि में ही वक्री भी होने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार बुध संचार, वाणी, वाणिज्य और बुद्धि के कारक ग्रह हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का व्यक्ति के जीवन में प्रभाव पड़ता है। इसके पश्चात शुक्र भी मिथुन राशि में ही दो दिन बाद गोचर करेंगे। बुध को सूर्य और शुक्र का मित्र ग्रह और चंद्रमा एवं मंगल का शत्रु ग्रह कहा जाता है। खास बात है कि बुध 26 मई से मिथुन राशि में आ रहे हैं, लेकिन उनके शत्रु ग्रह मंगल पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में मिथुन राशि में बुध के मित्र एवं शत्रु ग्रहों की युति लोगों के जीवन में क्या गुल खिलायेगी, यह विचारणीय होगा।

यह भी पढ़ेंः- मिथुन राशि में होने जा रहा बड़ा उलटफेर… इस सप्ताह गोचर करने जा रहे दो बड़े ग्रह… जानें मुक्ति के उपाय

आइए जानते हैं कि बुध के इस गोचर से किन राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं…
मेषः मेष राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृषः वृष राशि के जातकों के लिए भी बुध का मिथुन राशि में प्रवेश शुभ कहा जा सकता है। धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
मिथुनः मिथुन राशि के जातकों को बुध के राशि परिवर्तन से शुभ परिणाम मिलेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली में 31 मई से शुरू होगा अनलॉक… एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन

सिंह: बुध का मिथुन राशि में प्रवेश सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ कहा जा सकता है। धन- लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुलाः तुला राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ेंः- गणतंत्र दिवस पर हिंसा फैलाने की पहले से थी तैयारी

धनुः धनु राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाएगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
मीनः मीन राशि के जातकों के लिए बुध का मिथुन राशि में गोचर शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।