एनडीए के खिलाफ एलजेपी के बागी सुर

-चिराग का ऐलान हर स्थिति के लिए तैयार रहें लोजपा कार्यकर्ता
-बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बिछ रही बिसात

टीम एटूजैड/ पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तरह एनडीए में भी हालात ज्यादा ठीक नहीं हैं। चुनावी सौदेबाजी के बीच लोक जनशक्ति पार्टी ने भी बागी स्वर उठाने शुरू कर दिए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने कार्यकर्ताओं को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने यह बात प्रदेश कमेटी, जिलाध्यक्षों और जिलों के प्रभारियों के साथ हुई बैठक में कही।

यह भी पढ़ेंः- जानेंः गुरू की वक्री चाल से क्या होगा आपकी राशि का हाल?

बिहार में आने वाले नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लोकर राजनीतिक दलों ने चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस-आरजेडी और छोटे-छोटे दलों को लेकर बने महागठबंधन में पहले ही घमासान मचा हुआ है। इसी दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान कर दिया है। इसी बीच एनडीए के घटक दल लोजपा ने भी अलग सुर अपनाने शुरू कर दिये हैं। माना जा रहा है कि यह पूरी कवायद विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों की दावेदारी को लेकर की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- नगर निगमः 8 करोड़ से ज्यादा का है ‘फर्जी हाजिरी’ घोटाला

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पार्टी नेताओं को किसी भी परिस्थति के लिए तैयार रहने का कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर पूरी तैयारी रखने को कहा है। चिराग का किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने की बात का राजनीतिक हलकों में अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- बिहार में सियासी रार… महागठबंधन का खेल बिगाड़ेगा तीसरा मोर्चा

सूत्रों का कहना है कि एनडीए में भले ऊपर से सब ठीक दिख रहा हो लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर लोजपा की नाराजगी सामने आने लगी है। कई नेता चिराग के संबोधन को उसी से जोड़कर देख रहे हैं। सियासी मैदान में चल रही चर्चा के अनुसार लोजपा को एनडीए में 30 से 35 सीटें देने की ही बात चल रही है जबकि लोजपा का दावा है कि जिन 42 सीटों पर पिछले चुनाव में लोजपा उम्मीदवार मैदान में थे उससे कम पर बात नहीं बनेगी। लोक जनशक्ति पार्टी ने पशुपति कुमार पारस की जगह एक एमएलसी सीट देने के लिए भी दावा किया है।