-शुक्र के कन्या राशि में गोचर से बना नीच भंग राजयोग


नवरात्रों का त्योहार संपन्न हो चुका है। इसी के साथ 23 अक्टूबर से सौंदर्य, कला और भौतिक सुखों का कारक ग्रह शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहा है। कन्या राशि में शुक्र के गोचर को नीच का माना जाता है, लेकिन नीच भंग राजयोग की वजह से बना है। यह संयोग छह राशियों जैसे बुषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, धनु और मकर राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है। दूसरी ओर अक्टूबर माह के इस अंतिम सप्ताह में बुध का उदय हो रहा है। वहीं इस सप्ताह चंद्रमा 26 से 27 अक्टूबर को मकर राशि में, 28 से 30 अक्टूबर तक कुंभ राशि में, और 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मीन राशि में गोचर करेगा। आईये बताते हैं कि इस सप्ताह क्या कहती है आपके सितारों की चालः-
यह भी पढ़ें- दिल्ली बीजेपी में बवाल जारी… मां-बहन की गालियों से नवाजे जा रहे पार्टी नेता
26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। सरकारी काम और लोहे से जुड़े काम में अच्छी सफलता मिलने के योग है। घर में ख़ुशियों का वातावरण रहेगा। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी अच्छे योग है। समाज में मान-सम्मान बहुत अधिक होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। नया काम शुरू करने लिए अवसर मिलेगा। थोड़ा बहुत मानसिक तनाव रहेगा। रुके हुए काम बहुत तेज़ी से बनने के योग हैं लेकिन रुके हुए पैसे धीरे-धीरे आना शुरू होंगे। स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा बस थोड़ी बहुत पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए एक यादगार रहने वाला है। इस समय उनकी प्रमोशन, सैलरी और नयी नौकरी में रूकावटें आ रही है अब वो सब रूकावटें दूर हो जाऐंग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें। बुधवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ रहेगा।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।
यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगा : ताहिर हुसैन की जमानत याचिका खारिज… कोठरी में उमर खालिद परेशान!
वृषः ये सप्ताह आपके लिए थोड़ा बहुत सुस्ती भरा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन इस समय आपका मानसिक तनाव भी थोड़ा बहुत रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। व्यापार में कोई छोटी मोटी परेशानी चल रही है तो वो इस समय अपने आप दूर हो जाऐग़ी। नए व्यापार शुरू करने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। साझेदारी वाले काम में थोड़ी बहुत दिक़्क़तें हो सकती है थोड़ा सम्भाल कर चले। सुस्ती को अपने ऊपर हावी ना होने दे और अपने काम पर ध्यान दे। इस समय आपको ग़ुस्सा बहुत आएगा इसलिए जितना हो सके आप अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के अच्छे योग है। प्रॉपर्टी बिकने के योग बन रहे है। रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाऐगा। निवेश के अच्छे योग है। इस समय आपका पार्टनरशिप में नया काम शुरू होने के बहुत अच्छे योग है। यात्रा के योग बन रहे है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा रहेगा। मंगलवार को बच कर चले और शुक्रवार आपके लिए बहुत अच्छा दिन होगा।
उपायः मंदिर में लस्सी का दान करे।
यह भी पढ़ें- निगम की संपत्तियों को बेचकर मिलेगी कर्मियों की सेलरी… बीजेपी नेता ने सुझाया रास्ता!
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपका राशि स्वामी बुध तुला राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी वालों के ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जाएंग़ी। आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। कुछ लोग परेशान करेंगे लेकिन बाद में जीत आपकी होगी। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के अवसर बहुत अच्छे अच्छे मिलेंगे, नया व्यापार के अवसर के बारे में योजना बनाने में लगे रहोगे। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग है। रुके हुए पैसे आने के भी योग है। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन रहोगे। मंगलवार और बुधवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः- गऊ माता को रोटी खिलाएं।
यह भी पढ़ें- ठप हुआ डी-सीलिंग अभियान… खुद बीजेपी पार्षदों का छलका दर्द
कर्कः ये सप्ताह आपके लिए एक नयी ऊर्जा लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा दो दिन के लिए मकर राशि में गोचर करेगा, तीन दिन कुंभ राशि में और दो दिन के लिए मीन राशि में गोचर करेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। ख़ास कर ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। साथ में जिन लोग़ो की प्रमोशन रुकी हुई है उनकी प्रमोशन इस समय होने के योग है। इस समय आपकी जो भी परेशानी चल रही है वो धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएग़ी। नया व्यापार पार्टनरशिप में शुरू करने के योग है। व्यापार, पारिवारिक या सांसारिक जो भी परेशानी चल रही है, वो इस समय थोड़ी बहुत ख़त्म होने शुरू हो जाएग़ी। मन सही रहेगा। निवेश के अच्छे योग है। यात्रा का योग है। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। पति पत्नी के बीच में जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय दूर हो जाऐगे। पार्टनरशिप वाले काम में अच्छी सफलता मिलने के योग है। आपको बुधवार को बच कर चलना होगा। शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेगा।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करे।
यह भी पढ़ें- पार्किंग-विज्ञापन ठेकेदारों को राहत… माफ होगी कोरोना काल की लाइसेंस फीस
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य और बुध तुला राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगी। आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां जो भी चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाइगी। नया व्यापार शुरू करने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग है। आमदनी भी होगी लेकिन मानसिक कष्ट, ग़ुस्सा बहुत होगा। नया वाहन लेने के योग है। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग है। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग है। निवेश के अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको शनिवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ है।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय राशि स्वामी बुध तुला राशि में गोचर कर रहा होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको संतान सुख मिलेगा। इस समय नया वाहन लेने के योग है। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा, साथ में इस समय आपको आलस और ग़ुस्सा दोनो बहुत अधिक आएगा। इसलिए ग़ुस्से पर नियंत्रण रखे और आलस को जितना हो सके कम करे। संतान सुख मिलेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्ती के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सुनने को मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है।शनिवार को जितना हो सके बच कर चले। बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करे और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः ये सप्ताह आपके लिए ठीक होगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कन्या में गोचर कर रहा होगा। साथ ही अशुभ ग्रहों की दृष्टि आपकी राशि पर होगी। आपका व्यापार अच्छा होगा। आपका व्यापार धीरे-धीरे और बढ़ता रहेगा। लेकिन इस समय आपको अपने शरीर का ध्यान रखना होगा। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। मन विचलित रहेगा। इस समय आप में नेगेटिव वाइव्ज़ बहुत होगी। इस समय आप जो भी छोटी-मोटी परेशानियों से घिरे होगे अब वो परेशानियां धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाएंग़ी। मानसिक कष्ट रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। निवेश के अच्छे योग है। इस समय कोई ख़ुशख़बरी मिलने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को बड़े ही शांति और सोच विचार करके चलना होगा। इस समय आपको बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। आपको गुरुवार को जितना हो सके बच कर चले। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम होगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।
वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मंगल का मीन राशि में गोचर करना आपके लिए बड़ा ही शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप बहुत ख़ुश होगे। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएंग़ी। जिन लोग़ो की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। इस समय आपका स्वास्थ्य दिन प्रति दिन ठीक होना शुरू हो जाएगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहेगा। कोई पुराने मसले चल रहे है तो इस सप्ताह सब ख़त्म हो जाएगा। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ा बहुत परेशनियां रहेंगी जिस कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। इसलिए अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखे। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। मंगलवार को बच कर चले। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा है। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता रहेगा। प्रॉपर्टी लेने को बिकने के योग भी बन रहे है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया वाहन लेने के योग है। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय अपने आप दूर हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली है। मानसिक कष्ट रहेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाऐगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। निवेश के अच्छे योग है। नए वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। नयी योजना बनाने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मंगलवार को बच कर चले। गुरुवार और बुधवार आपके लिए अच्छे रहेगा।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करे।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस समय आपको जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो अपने अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। बस आपको जितना हो सके पॉज़िटिव सोचना है। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। आपका मन इस समय प्रसन्न रहेगा। नया घर लेने के योग बन रहे है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए ज़रूरी काम पूरे हो गए होगे या इस समय पूरे हो जाएगा। नया व्यापार शुरू होने के योग है। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित चलता रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग है। पुराने कोई भी मसला, केस ख़त्म केसे किए जाए इसकी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश का सबसे उत्तम समय है इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। सोमवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। गुरुवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग है आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः मंगलवार व शनिवार को अपनी नज़र उतरवाएं।
कुंभः सप्ताह की शुरुआत पहले से अच्छी रहेगी। इस समय शनि मार्गी होकर आपके घर पर गोचर कर रहा होगा और साथ में शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर रहेगी। इसका अर्थ ये है कि इस समय अगर आपको अपने स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक़्क़त आ रही है तो इस समय सारी दिक़्क़तें आपकी ख़त्म हो जाएगी लेकिन इस सप्ताह आपको आलस रहेगा और मानसिक कष्ट धीरे-धीरे कम होने लगेगा। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। शेयर बाज़ार में निवेश करने का अच्छा समय है। साथ ही ये समय अनाज वाले व्यापारियों के लिए ज़्यादा अच्छा है। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा इसलिए सोच विचार कर निवेश ज़रूर करे। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। और साथ ही आपको नए व्यापार शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे, इस समय आप अपने पुराने व्यापार में निवेश करके उसको और आगे बड़ा सकते हो सकते हो, ये आपके लिए शुभ साबित होगा। लॉटरी लगने के योग बन रहे है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नए काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्ट्नर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाएग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाइग़ी। शुक्रवार को जितना हो सके बच कर चले। मंगलवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेगा।
उपायः शनिवार को काले चने और केले का दान करे।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपकी राशि में मंगल गोचर कर रहा होगा और साथ में शुभ ग्रहों की दृष्टि होने से आपका ये समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपके बहुत ज़रूरी काम बनना शुरू हो जाएंगे। साथ में आपमें पराक्रम भी पूरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सही होना शुरू हो जाएगा। मन प्रसन रहेगा। व्यापार भी अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार से संबंधित कोई नया अवसर आपको मिलने वाला है। साथ ही नया व्यापार शुरू होने के योग भी है। रुके हुए पैसा आना शुरू हो जाऐगा। साथ जो ज़रूरी काम आपके बहुत पहले से रुके हुए है वो काम आपके इस समय पूरे होने के योग है। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समाज में मान सम्मान और अधिक होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन थोड़ा ग़ुस्से को शांत रख के चलना होगा क्योंकि आपका ज़्यादा ग़ुस्सा आपकी नौकरी पर हानि कर सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। सोमवार को बच कर चले और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और गायत्री मंत्र का पाठ करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8