जानेंः क्या गुल खिलाएगा सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश और बृहस्पति का वक्री होना?

-आपका जुलाई महीने का राशिफल

जुलाई माह में 17 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही देव गुरू वृहस्पति वक्री होकर धनु में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में सूर्च और वृहस्पति का यह योग कई राशियों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा। आप भी जानें कि इस योग से आपकी राशि पर कया प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः- MP: मंत्री पद का ताज… शिवराज पर भारी पड़े महाराज!

1 जुलाई से 31 जुलाई 2020 का राशिफल
मेषः 1 से 15ः यह समय आपका अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा चलेगा ही साथ में एक नया काम और शुरू होने के भी योग हैं। निवेश कर सकते हैं। सरकारी काम में सफलता मिलने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा लेकिन आपमें थोड़ा बहुत आलस रहेगा। छोटी मोटी परेशनियां जो भी चल रही हैं वो अब धीरे-धीरे ख़त्म हो जाएंगी। गुरु जी भी धनु राशि में होने से आपको इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी वालों के लिए भी ये समय बहुत अच्छा रहने वाला है।
16 से 31ः ये समय आपके के अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य कर्क राशि में प्रवेश होने से आपके प्रॉपर्टी लेने और बेचने के योग बन रहे हैं। इस समय आपका मन बड़ा ही उत्साहित रहेगा। नयी नयी योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समझ नहीं आएगा। इस समय आपको अपना वाहन बड़ी ही सावधानी से चलाना होगा। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। ख़र्चा अधिक होगा। लेकिन मन विचलित रहने से आपमें नेगेटिव विचार बहुत आऐगे। इस लिए पॉज़िटिव सोचे। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।

यह भी पढ़ेंः- कानपुरः एनकाउंटर में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद

वृषभः 1 से31ः ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। जो की आपके लिए अधिक शुभफलदायक रहेगा। इस समय आपके हाथ में पैसा रहेगा। और साथ ही आपका व्यापार भी अच्छा होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा किन्तु आपका मन विचलित रहेगा। निवेश का बहुत अच्छा समय है। रुके हुए काम होने के योग हैं। समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो वो भी धीरे-धीरे ख़त्म होने के योग हैं। इस समय आप का कंस्ट्रक्शन करने पर मोटा ख़र्चा लग सकता है। नौकरी वाले लोगों का ये समय बहुत अच्छा है, इस समय आपकी नौकरी कही नहीं जाऐग़ी बल्कि प्रमोशन होने के अच्छे योग बन रहे है। लव लाइफ़ के लिए भी ये समय अच्छा उत्तम रहेगा।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली बीजेपीः ज्योति को फटकार… कटारिया को दुलार

मिथुनः 1से 31ः ये समय अपकी राशि में बुध, राहु और सूर्य का गोचर रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा। और नए व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका कोई पुराना मसला या घर में कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो सब अब ख़त्म हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहेगा पार्ट्नरशिप वाले काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। 17 जुलाई से सूर्य के कर्क राशि में आने से आपका समय और अच्छा होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन थोड़ा मन विचलित रहेगा। मानसिक कष्ट रहेगा। व्यापार में और नौकरी वाले जातकों को नए-नए अवसर मिलेंगे। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है वो अब इस समय आपका प्रमोशन हो जाऐगा। संतान सुख मिलेगा। निवेश के अच्छे योग है। नया वाहन लेने के भी योग हैं। इस समय समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा।

यह भी पढ़ेंः- NORTH DMC: कर्मियों का अटका 4 माह का वेतन…अधिकारियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई!

कर्कः 1 से 15ः ये समय आपका सामान्य रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।इस समय आपका मन भी बहुत विचलित रहेगा। आपका व्यापार धीरे-धीरे अच्छा होता रहेगा। लेकिन इस समय में आपकी आमदनी कम होगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। इस समय जितना हो सके वाहन को कम चलाएं। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य रहेगा आपकी नौकरी पर जल्दी से कोई आंच नहीं आऐग़ी आप चिन्ता न करें।
16 से 31ः ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय जो लोग नयी नौकरी में जाना चाहता हैं उनको नई नौकरी ज़रूर मिलेगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय भूल कर भी कोई नया निवेश ना करें। व्यापार आपका ठीक रहेगा। आमदनी होगी। स्वास्थ्य बाढ़िया रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।

यह भी पढ़ेंः- अब 31 जुलाई तक छूट के साथ जमा करा सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स

सिंहः 1 से 15ः ये समय आपके लिए सामान्य रहेगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपके हाथ में पैसे पूरे रहेंगे। कोई भी कमी जल्दी से नहीं होगी। इस समय आपको निवेश करने का अवसर मिलेगा। लेकिन आप इस समय निवेश ना करें। इस समय किया हुआ निवेश आपके पैसे फंसा देगा। घर में छोटी मोटी बातों पर मनमुटाव रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा। बड़े भाई से मनमुटाव हो सकता है।
16 से 31ः इस समय पर सूर्य कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा जो कि आपके लिए ज़्यादा अच्छा नहीं होगा। क्यूँकि इस समय आपके खर्चे ज़्यादा और आमदनी कम होगी। लेकिन एक बात ज़रूर अच्छी होगी कि व्यापार में चल रही परेशनियां वो बहुत जल्दी ख़त्म हो जाऐंग़ी। इस समय आपको निवेश करने के बहुत अवसर मिलेंगे। लेकिन इस समय निवेश बिलकुल भी ना करे। इस समय किया हुआ निवेश पैसा फंसा देगा। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। पेट और गले के संबंधितत रोग हो सकता है। थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहेगा लेकिन धीरे-धीरे ख़त्म हो जाऐगा। नौकरी वालों को इस समय कोई परेशानी नहीं होगी। आप अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें और घर वालों के साथ ख़ुशी का वातावरण व्यतीत करे।

यह भी पढ़ेंः- DELHI BJP: नई टीम से दूर रहेंगे पार्षद-विधायक!

कन्याः 1 से 31ः इस समय आपका राशि का स्वामी बुध मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा जो की आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ में राहु और सूर्य भी आपकी राशि में ही हैं। ये समय आपका बहुत अच्छा होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण होगा। पति पत्नी के बीच अगर मनमुटाव चल रहा है तो वो इस समय ख़त्म हो जाएगा। आपका व्यापार अच्छा होगा साथ में इस समय आप अपने कामों में बहुत व्यस्त रहोगे। शुभ ग्रहों की नज़र मतलब कि गुरु की नज़र आपकी राशि पर होगी इस समय आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान का सुख मिलेगा। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बड़ा शुभ रहेगा। नौकरी वालों को थोड़ा ग़ुस्से में नियंत्रण रख के चलना होगा क्यूँकि इस समय आपको नयी नौकरी के अवसर मिलेगा और प्रमोशन भी होगा लेकिन बॉस आप पर ग़ुस्सा ज़्यादा होगा। इसलिए बॉस के आगे कुछ ना बोलें और शांति से चले। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
तुलाः 1 से 15ः ये समय आपका सामान्य रहेगा। मन ख़राब रहेगा। लेकिन व्यापार अच्छा होगा। आमदनी भी अच्छी होगी, लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। व्यापार की कोई नई योजना में लगे रहोगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। वाहन को सावधानी से चलाएं। लव लाइफ़ के लिए समय उत्तम है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
16 से 31ः इस समय मंगल की नज़र आपकी राशि पर होगी। इस समय साझेदारी में काम करने वाले लोगों के लिए ये समय अति उत्तम फलदायक रहेने वाला है। जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलें। नौकरी वाले और प्रोफ़ेशनल लोगों के लिए भी ये समय उत्तम है। जिन लोगों को काम नहीं मिल रहा है उनको इस समय कोई ना कोई काम ज़रूर मिलेगा। निवेश के अच्छा योग है। जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो इस समय अपने आप दूर हो जाऐगें। जो लोग सरकारी काम में लबक हुए हैं उनके लिए भी ये समय अच्छा है। लव लाइफ़ वाले थोड़ा बच कर चलें।
वृश्चिकः 1 से 31ः इस समय की शुरुआत आपकी अच्छी रहेगी। राशि स्वामी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहा होगा। इसका अर्थ ये है कि इस समय आपकी यात्रा का योग बनेगा। व्यापार आपका ठीक ठाक रहेगा। कोई ना कोई योजना बनाने में व्यस्त रहोगे। कोई कोर्ट में केस चल रहा है तो वो केस अब पूरा होने के योग हैं। निवेश के अच्छे योग हैं। इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके शरीर में छोटा मोटा मीठा मीठा से दर्द होता रहेगा। इस समय आमदनी कम और खर्चे ज़्यादा होंगे। घर, परिवार, व्यापार में अगर कोई पुराने मसले चल रहे हैं तो वो इस समय पूरे हो जाएंगे। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है। इस समय छोटी मोटी परेशनियां चलती रहेंगी। लेकिन आप चिंतित ना हों समय के साथ सब ठीक हो जाऐग़ा। ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चलें। जितना हो सके पॉज़िटिव रहें। नेगेटिव विचार को अपने में ना आने दें।
धनु : 1 से 31ः इस समय आपकी राशि में गुरु गोचर कर रहा होगा। साथ में केतु के होने से आपका मन विचलित रहेगा। थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट भी होगा। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। गुरु जी आपकी राशि में होने से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे आपको उतना ही फल मिलेगा। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा चलेगा साथ में पार्टनरशिप वाले काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। इस समय आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। निवेश के बहुत ही अच्छे योग हैं। नया व्यापार या घर की कन्स्ट्रक्शन करने की योजना में व्यस्त रहोगे। नया वाहन लेने के भी योग हैं। छात्रों के लिए समय अति शुभ रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाऐगी। और जिन लोगों की सैलरी रुकी हुई है उनकी सैलरी मिल जाऐग़ी।
मकर :1 से 31ः ये समय आपका पहले से अच्छा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और साथ में कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो इस समय ख़त्म होने के योग है। आपका काम धीर-धीरे बढ़़ता जाऐगा। साथ में कोई नया व्यापार शुरू करने के भी योग है। निवेश का उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई पुराना मसला चल रहा है तो इस समय वो मसला ख़त्म होने के योग हैं। आप अपने सब दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। नया वाहन लेने के योग बन रहे हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे वापिस आने के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय जिनकी प्रमोशन रुकी हुई है उनको प्रमोशन मिलने के योग हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिलने के पूरे योग हैं। लव लिए के लिए समय अच्छा है।
कुंभः 1 से 31ः ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार सही रहेगा लेकिन ख़र्चा अधिक होगा। कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाने में लगे रहोगे। छात्रों के लिए समय अच्छा है। घर पर ख़ुशी का वातावरण रहेगा। मन ख़राब रह सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत गड़बड़ चलती रहेगी। नया वाहन लेने के योग है। कोई प्रॉपर्टी अगर लेना या बेचना चाहते हैं तो इस समय लेने और बेचने के योग बने हुए हैं। पुरानी चली आ रही परेशानी इस समय दूर हो जाऐग़ी। मार्केट या और कही इन्वेस्टमेंट करने का सही समय है। आपके जो भी काम हैं थोड़ा रुक रुक कर होंगे लेकिन आप परवा ना करे समय के साथ अपने आप काम बनने लग जाएंगे। पुरानी दोस्ती यारी भी वापिस आने के योग हैं। इस समय जितना हो सके शांत रहें। समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। छोटे भाई के साथ मनमुटाव हो सकता है। लेकिन समय के साथ ठीक भी हो जाएगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
मीनः 1 से 31ः ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपकी राशि का स्वामी गुरु धनु राशि में गोचर कर रहा है। साथ में मंगल भी आपकी राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम भी पूरे होंगे। लेकिन इस समय आपको ग़ुस्सा बहुत आएगा। ग़ुस्से को शांत करके चलें क्यूँकि ग़ुस्से के कारण आपके बहुत से कम बिगड़ सकते हैं। निवेश कर सकते हैं। इस समय आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान करके चलना होगा। आप अपनी नयी-नयी योजनाओं के साथ पुराने व्यापार को और अच्छे से ऊपर लेकर जाओगे। नौकरी वालों के लिए ये समय अति उत्तम रहने वाला है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है उन लोग़ों की नौकरी अब फ़ाइनल हो जाऐग़ी। और सैलरी आना शुरू हो जाऐग़ी। थोड़ा मन विचलित रहेगा लेकिन अपने मन के चक्कर में आप अपना घर का माहौल ना ख़राब करें। लव लाइफ़ वालों लिए समय बहुत अच्छा है।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8