-मिथुन, सिंह, कुभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा सूर्य का राशि परिवर्तन
-गुरू के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को मिलेगा नौकरी में तरक्की का लाभ


नवंबर के तीसरे सप्ताह में सूर्य, गुरु और शुक्र अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों के राजा माने कहे जाने वाले सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य को करियर और मान-सम्मान का कारक भी माना जाता है। सूर्य दिवाली पर तुला राशि में रहेंगे औऱ इसके दो दिन बाद यह 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में चले जायेंगे। सूर्य आमतौर पर हर राशि में एक महीने के लिए रहते हैं। इसे सूर्य संक्रांति कहा जाता है। 11 महीने बाद नवरात्रि के शुरू में सूर्य ने अपनी नीच की राशि तुला में प्रवेश किया था। अब 16 नवंबर की सुबह सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के अच्छे प्रभाव वाली राशि वालों को नौकरी में तरक्की, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी व शासक पक्ष में सहयोग और सफलता मिलती है।
सूर्य का यह राशि परिवर्तन प्रमुख रूप से मिथुन, सिंह, मकर और कुंभ राशि के जातकों को ज्यादा शुभ फल दायक साबित होगा। वहीं धनु राशि वालों के लिए इसका असर मिला जुला साबित होगा। मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। खासकर नौकरी करने वाले वर्ग के लिए अच्छे संकेत हैं। अधिकारी वर्ग का आपको सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह परिवर्तन अच्छा है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह परिवर्तन बहुत ही अच्छा है।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। आपको नौकरी में आपकी मेहनत का लाभ मिल सकता है, वहीं आप भवन और वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। धनु राशि के लोगों के लिए इस परिवर्तन से आपके लिए मिलाजुला है। नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप इन सभी से आसानी से निकल पाएंगे। मकर राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन अच्छा है। इस राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में काफी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की आपको मिल सकती है। कुंभ राशि वालों के लिए भी यह अत्यंत लाभदायक साबित होगा। इस राशि के लोगों को नौकरी में खासा लाभ होगा। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी आप लाभ अर्जित करेंगे। मीन राशि वालों को इस परिवर्तन से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस राशि के लोगों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, फिर चाहे वह व्यापार हो या फिर नौकरी। आपकी मेहनत का अच्छा इनाम भी आपको मिल सकता है।
इसी सप्ताह में शुक्र भी अपनी राशि तुला में 16 नवंबर को गोचर करेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामलों में भी महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही इस सप्ताह गुरु ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। गुरू 20 नवंबर से शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे। गुरू के इस राशि परिवर्तन से सबसे ज्यादा लाभ मकर राशि वालों को होगा। मकर राशि के जातकों को करियर में तरक्की और धनधान्य का लाभ मिल सकता है। दूसरी ओर चंद्रमा 16 से 17 नवंबर तक वृश्चिक राशि में, 18 से 19 नवंबर को धनु राशि में और 20 से 22 नवंबर तक मकर राशि में गोचर करेगा। आईये बताते हैं कि ग्रहों की इस दशा का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
16 नवंबर से 22 नवंबर 2020 तक का राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। इस समय आपका राशि का स्वामी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहा है। और साथ में गुरु देव 21 से आपके कर्म घर यानी मकर राशि में गोचर करेंगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। साथ में कोई छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो अपने आप दूर हो जाऐग़ी। दांतो से संबंधित परेशानी चल सकती है। गुरु का मकर में गोचर करना आपके व्यापार के लिए अति शुभ रहेगा। रुके हुए काम बनेंगे। सरकारी काम से रिलेटेड आपको अच्छी सफलता मिलने के योग है। साथ में आप इस समय कोई प्रॉपर्टी भी ले सकते हो। लेकिन इस समय आपका रवैया बहुत अलग होगा। लोग़ो के प्रति वो आपको बहुत नुक़सान कर सकता है। निवेश के लिए अच्छा समय है। कोई पुराना रोग चल रहा है तो इस समय वो ख़त्म होने के योग है। आपको शनिवार को बच कर चलना होगा। गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय आपकी जो भी रूकावटें चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएग़ी।
उपायः मंदिर में चीनी का दान करें।
वृषः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपकी राशि का स्वामी शुक्र 16 नवंबर को तुला राशि में गोचर करेगा। जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका थोड़ा बहुत को भी मानसिक कास्ट चल रहा था वो अपने आप दूर हो जाएगा। पार्टनरशिप वाला व्यापार और काम इस समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके हाथ में पैसा रहेगा और साथ ही आपका व्यापार भी अच्छा होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय अगर पति-पत्नी के बीच कोई मनमुटाव चल रहा है तो इस समय सब मनमुटाव ख़त्म हो जाएगा। इस सप्ताह आपको नए व्यापार शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा किन्तु आपका थोड़ा बहुत मन विचलित रहेगा। निवेश का बहुत अच्छा समय है। रुके हुए काम होने के योग हैं। समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो वो भी धीरे-धीरे ख़त्म होने के योग हैं। इस समय ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वाले लोगों का ये समय बहुत अच्छा है, इस समय आपकी नौकरी कही नहीं जाऐग़ी बल्कि प्रमोशन होने के अच्छे योग बन रहे है। लव लाइफ़ के लिए भी ये समय अच्छा उत्तम रहेगा। बुधवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेगा इस समय आप जो भी निवेश करोगे आपके लिए अच्छा रहेगा, मंगलवार को जितना हो सके शांति से चले।
उपायः दही का दान करें और पानी पिलाएं।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध तुला राशि में गोचर करेगा। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही बुध के साथ शुक्र भी तुला में गोचर करेगा जोकि आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। इस समय आपका भाग्य आपके साथ होने से आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। व्यापार के लिए समय अच्छा होगा। इस समय आपको नये-नये अवसर मिलेंगे व्यापार शुरू करने के लिए। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए अति उत्तम रहेगा साथ ही पार्टनरशिप वाला काम भी बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जायेगी। जिन नौकरी वालों के कोई पैसे फंसे हुए हैं तो इस समय वो वापिस आने के योग हैं। इस समय आपका कोई नया काम या नयी नौकरी में अच्छे पैसे कमाने के भी योग हैं। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन्न रहोगे। बुधवार और गुरुवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।
कर्कः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा दो दिन के लिए वृश्चिक राशि में गोचर करेगा, दो दिन धनु राशि में और तीन दिन के लिए मकर राशि में गोचर करेगा। लेकिन इस समय आपको थोड़ा मानसिक कष्ट रहेगा और साथ ही आपको अपने शरीर में आलस भी बहुत महसूस होगा। इसलिए अपने ऊपर आलस को हावी ना होने दें। ये समय व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। आपका काम ठीक रहेगा लेकिन इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होंगे। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। इस समय आप नए व्यापार को शुरू करने की योजना में पूरा व्यस्त रहेंगे। आप इस समय अपने व्यापार में निवेश भी करेंगे। नया वाहन लेने के योग हैं। पेट से संबंधित कोई परेशनियां चलेंगी। इस समय जितना हो सके आप अपना दिमाग़ पॉज़िटिव रखें। रुके हुए काम अभी थोड़ा और रुकेगा लेकिन रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाएंगे। नौकरी वालों का ये समय सामान्य रहेगा। आप अपना काम करते रहे आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है उन लोगों की नौकरी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको जितना हो सके शनिवार को बिलकुल भी घर से ना निकलें, सोमवार और शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः मंदिर में मिसरी या दूध का धन करे।
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। 17 से सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होगा। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। लेकिन व्यापार से रिलेटेड छोटी मोटी दिक़्क़तें आपको आएंगी। इस समय आपको मानसिक कष्ट भी रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए सोचोगे लेकिन कुछ समझ नहीं आएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय किसी को पैसा उधार पर मत देना। पार्टनरशिप वाले क़ामों में सफलता मिलने के योग हैं। आमदनी भी होगी लेकिन ख़र्चा, और ग़ुस्सा बहुत होगा। नया वाहन लेने के योग है। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको शनिवार और मंगलवार को बच कर चलना होगा। सोमवार आपके लिए शुभ है।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध तुला राशि में गोचर कर रहा होगा। साथ में आपके पार्टनरशिप घर में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको संतान की प्राप्ति के बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे और आपका पार्टनरशिप वाला व्यापार या काम बहुत अच्छा चलेगा। पार्टनर से जो भी मनमुटाव चल रहा है वो इस समय सब दूर हो जाएगा। नई प्रॉपर्टी लेने और घर या दुकान में टूट-फुट ठीक करने में अच्छा ख़र्चा लगेगा। स्वास्थ्य आपका एक दम सही रहेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। दिन प्रतिदिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय नया वाहन लेने के योग है। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। आप अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस समय जो भी योजना बनाओगे धीरे-धीरे आपको समाझ आना शुरू हो जाएगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चले। शुक्रवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं और साथ में गायत्री मंत्र का जाप करे।
तुलाः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। 16 नवंबर से आपका राशि स्वामी शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुक्र के साथ बुध भी तुला में गोचर कर रहा होगा। इस सप्ताह से आपका व्यापार अच्छा चलना शुरू हो जाएगा। व्यापार में जो भी छोटी मोटी दिक़्क़तें चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएगा। इस समय आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। पार्टनरशिप वाले कामो में अच्छी सफलता के योग हैं। पार्टनर के साथ जो भी मनमुटाव चल रहा है वो अपने आप दूर हो जाएगा। नया व्यापार शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। इस समय बस थोड़ा ग़ुस्सा को शांत करके और बड़े ही शांति से सोच कर काम करे आपके सारे काम बन जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए काम अब बनना शुरू हो जाएगा। रुके हुई प्रॉपर्टी के बिकने के योग बने हुए है। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक कष्ट धीरे-धीरे दूर होना शुरू हो जाएगा। नौकरी वालों के लिए समय बहुत अच्छा है। इस समय आपकी सब परेशानी ख़त्म होगी और साथ में जिनके प्रमोशन रुके हुए है उनके प्रमोशन भी हो जाएगा। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए बहुत अच्छे है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चले।
उपायः ग़रीबों को आटे का दान करें।
वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल का मेष राशि में परिवर्तन आपके लिए बड़ा ही शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत मेहनत करनी होगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही हैं वो अपने आप दूर हो जाएंग़ी। जिन लोग़ो की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। आपको अपने काम के प्रति बहुत ही ईमानदारी और समझ से चलना होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय अपने आप दूर हो आएगा। कोई पुराने मसले कोई चल रहे हैं तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग हैं। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ी बहुत परेशनियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जायेंगी। आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग हैं। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। शनिवार को बच कर चलें। बुधवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहा है और साथ में 20 नवंबर से गुरु, शनि के साथ मकर राशि में गोचर करेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा है। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढता रहेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया वाहन लेने के योग है। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय अपने आप दूर हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही हैं वो दूर होने वाली हैं। मानसिक कष्ट रहेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनिवार को बच कर चले। सोमवार और मंगलवार आपके लिए अच्छे रहेगा।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय शनि के साथ गुरु भी आपकी राशि में गोचर कर रहे होंगे। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई काम रुका हुआ है तो वो इस समय पूरा होगा। नए घर या ऑफ़िस लेने के और शिफ़्ट होने के योग बने हुए है। आपका व्यापार इस समय अच्छा चलेगा। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के अच्छे योग हैं। नया व्यापार शुरू करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय आपका स्वास्थ्य सही होना शुरू हो जाएगा। सरकारी कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। घर में ख़ुश का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले काम बहुत अच्छे रहेंगे और साथ में पार्टनर के साथ जो भी दिक़्क़तें चल रही है वो सब दिक़्क़तें दूर हो जाएगी। नौकरी वालों के लिए समय पहले से बहुत अच्छा रहेगा। इस समय जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी। आप सब का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। शनिवार और मंगलवार आपके लिए उत्तम है। शुक्रवार को थोड़ा बच कर चले।
उपायः मंगलवार और शनिवार को अपनी नज़र उतरवाएं।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शनि मकर में गोचर करके आपकी राशि में मार्गी हो कर चल रहे है। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। लेकिन पेट और पैर से संबंधित परेशानी चल रही है तो वो अब दूर होना शुरू हो जाएग़ी। निवेश के लिए अच्छा समय है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। शेयर बाज़ार में निवेश करने के अच्छे योग हैं। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपका स्वस्थ धीरे-धीरे सुधरना शुरू हो जाएगा। मानसिक तनाव रहेगा। साथ में नया काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने होने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है। नई प्रॉपर्टी लेने के बहुत अच्छे योग बने हुए है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ों की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाएग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। बुधवार और सोमवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः शनिवार को चने और केले का दान करें।
मीनः सप्ताह की शुरुआत मेहनत और बहुत ही ख़ुशी के साथ रहेगी। जैसे कि इस समय आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। क्योंकि शुभ ग्रहों की दृष्टि आपकी राशि पर होगी। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में निवेश करके इसको और आगे बढ़ा भी सकते हो। इस समय आपको कोई ख़ुशी का समाचार भी मिल सकता है। साथ में आपको इस सप्ताह अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की बातचीत में पूरा व्यस्त रहोगे। साथ में इस समय आपको नया व्यापार शुरू करने के किए बहुत से अवसर मिलेगा। और पुरानी दोस्ती यार भी वापिस आने के योग है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रख कर चलना होगा। पेट से संबंधित परेशनियां हो सकती है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। व्यापार से संबंधित यात्रा के योग बन सकते है। नया वाहन लेने के योग है। प्रॉपर्टी बिकने के योग है। पार्टनरशिप वाले क़ामो में विशेष सफलता के योग है। नौकरी वाले लोग़ो के लिए भी समय अच्छा हैं। आपकी नौकरी पर कोई आँच नहीं जाएगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी भी ज़रूर मिलेगी। आप लोग़ो को शनिवार को जितना हो सके बच कर चले। गुरुवार और बुधवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः- मंदिर में केले का दान करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8
www.astrosatyashivamindia.com