जानें, इस सप्ताह आपकी राशि में क्या गुल खिलायेगा राहु का ‘‘जड़त्व योग’’

-1 मई को वृषभ राशि में हो चुका बुध का गोचर
-वृषभ राशि में बुध के साथ राह बना रहा ‘‘जड़त्व योग’’
ज्योतिषी शिवम गोयल

1 मई 2021 को बुध राशि परिवर्तन हो चुका है। जबकि वृष राशि में पाप ग्रह राहु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में वृषभ राशि में बुध के संयोग से राहु ‘‘जड़त्व योग’’ बना रहा है। यह योग कई मामलों में अशुभ माना जाता है और अच्छे-खासे चलते हुए कामों में जड़ता यानी कि रूकावट डाल देता है। दूसरी ओर 4 मई 2021 को शुक्र ग्रह भी अपनी ही राशि में गोचर करने जा रहा है। ऐसे में वृषभ राशि में ही तीन ग्रहों की युति का निर्माण हो रहा है। यानी वृष राशि में एक साथ राहु, बुध और शुक्र ग्रह की युति होने जा रही है। अतः इस स्थिति में भी बहुत से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः- बीजेपी नेता ने अपनी ही पार्टी के लोगों को बताया ‘हरामखोर’

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को वृष राशि का स्वामी माना गया है। यानी 4 मई 2021 को शुक्र अपनी ही राशि में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन-धान्य, सुख-वैभव, ऐश्वर्य, कला, मनोरंजन, भोगविलास, गैजेट्स, लव, रोमांस और सुखद दांपत्य जीवन, फैशन आदि का कारक माना गया है। बुध अपना राशि परिवर्तन 1 मई को प्रातः 5 बजकर 39 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुका है।

यह भी पढ़ेंः- कोरोना पर घिरे केजरीवाल …उठी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

वृषभ राशि में पहले से ही राहु और बुध विराजमान रहेंगे। जबकि मंगलवार 4 मई 2021 को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर स्वयं की वृषभ राशि में गोचर करेगा। शुक्र ग्रह की बुध, राहु और शनि देव के साथ मित्रता बताई गई है। लेकिन किसी की कुंडली में राहु और शुक्र की स्थिति यदि सातवें भाव में बन रही है तो इस स्थिति में दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। बुध की राहु से मित्रता है, लेकिन जब ये दोनों साथ आते हैं तो व्यक्ति को मानसिक परेशानी भी देते हैं। जिस कारण लव रिलेशनशिप पर इसका कभी कभी नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है। आईये आपको बताते हैं कि दो प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन का विभिन्न राशियों के जातकों पर क्या असर होगाः-

यह भी पढ़ेंः- DELHI: कोरोना संकट के दौर में सेवा कार्य से गायब हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)

सोमवार 3 मई 2021 से रविवार 9 मई 2021 तक का साप्ताहिक राशिफलः
मेषः
इस सप्‍ताह सूर्य उच्‍च का है और चंद्र आपके पक्ष में है। इस स्थिति में आपको किसी भी कार्य का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आपका पूरा सप्‍ताह सुखद बीतेगा। फिर भी शुक्रवार एवं शनिवार के दिन संभलकर रहें। कारोबार में उन्नति मिलेगी। नौकरी में आ रहे व्यवधान समाप्त होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आग से संभल कर रहें, जलने का खतरा है। जिसे पसंद नहीं करते हैं उसके साथ समय व्यतीत करना पड़ सकता है। विवाह कार्यों में विलंब होगा।
उपायः शिवलिंग पर शीतल जल चढ़ायें।

यह भी पढ़ेंः- अपने पूर्व मंडल अध्यक्ष को भी अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके प्रदेश BJP अध्यक्ष!

वृषभः चंद्र आपके पक्ष में है। इस सप्‍ताह आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। शुक्रवार और शनिवार आपके लिए सबसे अच्‍छे दिन रहेंगे। आपको परिवार के साथ वक्‍त बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में योगदान के लिए पुरस्कार मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा एवं परिणाम बेहतर रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में जोड़ों में दर्द एवं पेट में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। साथी के साथ समय व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में विवाद का अंत होगा।
उपायः गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

यह भी पढ़ेंः- RSS को नहीं दिख रहा DELHI बीजेपी का काम!

मिथुनः आपकी राशि में मंगल का गोचर एवं चंद्र की दृष्टि होने से सप्ताह की शुरूआत बेहतरीन होगी। सोमवार और मंगलवार के दिन आपके लिए परेशानियां ला सकते हैं। कारोबारियों को निवेश से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने का मन होगा। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। सिरदर्द की समस्या रह सकती है। डॉक्‍टर का परामर्श जरूर लें। प्रेमियों की अपने साथी से मुलाकात होगी। वैवाहिक जातकों का साथी से विवाद खत्‍म होगा।
उपायः भगवान कार्तिकेय की मंगलवार के दिन पूजा करें।

यह भी पढ़ेंः- श्याम बिहारी मिश्र और मनोहर लाल कुमार… सितारों से आगे जहाँ और भी हैं!

कर्कः सप्‍ताह भर अज्ञात भय और चिंताएं रहेंगी। माता-पिता से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को आय बाधित रहेगी एवं संतान से विवाद हो सकता है। शुक्र एवं शनिवार को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी परेशान कर सकते हैं। पढ़ाई से ध्यान भंग हो सकता है। बालों की समस्या भी हो सकती है। साथी का साथ एवं सहयोग प्राप्त होगा।
उपायः शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पण करें।

सिंहः राशि में चंद्र पंचम में होने से आपको इस सप्‍ताह कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस सप्‍ताह आपका बिगड़ा हुआ कोई कार्य बनेगा। सोमवार एवं मंगलवार को विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, संभलकर रहें। सप्ताह के मध्य में यात्रा का योग है। इस कठिन वक्‍त में यात्रा सावधानी के साथ करें। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को नए व्यवासायिक प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को दिक्‍कतें हो सकती हैं। पढ़ाई से मन उचट जाएगा। पेट दर्द की समस्या रहेगी। वैवाहिक जीवन में संबंधों में सुधार होगा। कुंवारें जातकों को विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति होगी।
उपायः श्री गणेश भगवान को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्याः इस सप्‍ताह आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे। मगर राशि में चतुर्थ चंद्र होने से व्यय अधिक होगा। हो सकता है कि आपके परिवार में कोई बीमार हो जाए और उस पर आपको खर्च करना पड़े। सोमवार एवं मंगलवार के दिन मेहमानों का आगमन हो सकता है। यह समय किसी को भी अपने घर पर बुलाने या कहीं जाने का नहीं है। अपनी और अपने परिवार वालों की सेहत को ध्‍यान में रखें और तभी कोई निर्णय लें। व्यापार में अच्छे प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। नौकरी व्यवस्थित चलती रहेगी। समय पर सभी काम कर पाएंगे। मुंह में छाले हो सकते हैं। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
उपायः दुर्गा मां को लाल पुष्प अर्पण करें।
तुलाः आपकी राशि में चंद्र के अनुकूल होने से यह सप्‍ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आपको विवादों में विजय मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। सोमवार एवं मंगलवार के दिन व्यय अधिक हो सकता है। बुधवार एवं गुरुवार को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। अधिकारी खुश रहेंगे। अध्‍ययन में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। पैर में चोट लग सकती है। प्रेम संबंध में साथी का व्यवहार अनुचित रह सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपायः शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करें।
वृश्चिकः आपकी राशि में द्वितीय चंद्र कार्यों में गति प्रदान करेगा एवं योजनाएं सफल होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को अनेक प्रकार के कार्यों को करने का मौका मिलेगा। बुधवार एवं गुरुवार को भौतिक सुखों में व्यय होगा। नौकरी में यात्रा का योग बनेगा एवं प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। पढ़ाई से भटक सकते हैं। हाथ पर चोट लगने का भय है। साथी से प्रेम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सुख मिलेगा।
उपायः सूर्य को अर्घ्य दे एवं गरीबों को दान करें।
धनुः आपकी राशि पर मंगल की दृष्टि एवं चंद्र का गोचर रहेगा। जो कर्ज आपने लिया है, उसे चुकाने के मार्ग प्रशस्त होंगे। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा। अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं। कैरियर में बदलाव लाने का सही समय है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। साथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन में भी शांति बनी रहेगी।
उपायः हनुमान जी को तेल का दीपक जलाएं।
मकरः आपकी राशि पर मंगल की अष्टम दृष्टि है और चंद्र के द्वादश होने से सप्‍ताह की शुरुआत खराब हो सकती है। बुधवार एवं गुरुवार को भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के नए प्रस्ताव मिलेंगे एवं बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। परिणाम पक्ष में मिलने का समय है। सिर में चोट लगने का भय है। साथी से मेल-जोल बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपायः गायत्री मंत्र का 10 बार जाप करें।
कुंभः आपकी राशि में गुरु का गोचर है। सप्ताह का आंरभ अच्छा रहेगा एवं रुके कार्यो में गति आएगी। शुभ सूचनाएं मिलेंगी एवं बिगड़े काम बनेंगे। बुधवार एवं गुरुवार को अकेले रात में बाहर नहीं जाएं। शुक्र एवं शनिवार को कोई बड़ा कार्य बन सकता है। नौकरी में बदलाव लाने का मन होगा। नए सत्र में कुछ कठिनाई हो सकती है। पैर में मोच आने का भय भी है, संभलकर रहें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं।
उपायः शिव-पार्वती का पूजन करें।
मीनः आपकी राशि में चंद्र के पूर्ण अनुकूल होने से इस सप्‍ताह कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। घर के काम और परिवार के मामलों में उलझे हुए पूरा समय निकल जाएगा। बुधवार एवं गुरुवार का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। शुक्र-शनिवार को स्थितियां सुधरेंगी। कारोबारियों का काम अच्‍छा चलेगा और नौकरीपेशा जातकों को भी नौकरी में कोई पेरशानी नहीं आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में नवीन सत्र मजेदार रहेगा। कंधों में दर्द रह सकता है। साथी से विवाद होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
उपायः श्री राधा-कृष्ण का दर्शन करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8
www.astrosatyashivamindia.com