जानेंः गुरू की वक्री चाल से क्या होगा आपकी राशि का हाल?

-चंद्रमा की बदलती स्थिति से कौन होगा मालामाल (साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2020)

इस सप्ताह जुलाई माह शुरू हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। लेकिन सबसे बड़ी बात है कि 30 जून को देव गुरु वृहस्पति वक्री होकर धनु राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में जानें अपनी राशि का हाल।

यह भी पढ़ेंः- नगर निगमः 8 करोड़ से ज्यादा का है ‘फर्जी हाजिरी’ घोटाला

29 जून से 5 जुलाई तक का राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। इस समय आपका राशि का स्वामी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहा है। और साथ में गुरु वक्री होकर आपके भाग्य स्थान में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। साथ में कोई छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो अपने आप दूर हो जाऐग़ी। दांतो से संबंधित परेशानी चल सकती है। गुरु का वक्री होकर धनु में आना आपके व्यापार के लिए अति शुभ रहेगा। रुके हुए काम बनेंगे। लेकिन इस समय आपका रवैया बहुत अलग होगा। लोग़ो के प्रति वो आपको बहुत नुक़सान कर सकता है। निवेश के लिए अच्छा समय है। कोई पुराना रोग चल रहा है तो इस समय वो ख़त्म होने के योग है। आपको शनिवार को बच कर चलना होगा। गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः मंदिर में चीनी का दान करे।

यह भी पढ़ेंः- बिहार में सियासी रार… महागठबंधन का खेल बिगाड़ेगा तीसरा मोर्चा

वृषभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहा है। लेकिन वृहस्पति की वक्री स्थिति आपके लिए ज़्यादा अच्छी नहीं होगेगी। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक करेगा लेकिन मन बहुत विचलित रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। लेकिन ख़र्चा अधिक होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। निवेश कर सकते हैं। इस समय आपका पार्टनरशिप में नया काम शुरू होने के बहुत अच्छे योग हैं। दोस्ती यारी में मनमुटाव हो सकता है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को दूध का दान करें।

यह भी पढ़ेंः- नरेला में अध्यक्ष पद पर क्रास वोटिंग…सिटी-एसपी जोन पर आप का कब्जा

मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस समय बुध के साथ सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहा है। दोनां के साथ होने से आपका बुधादित्य योग बन रहा है। इसका ये अर्थ है कि इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा है। रुके हुए सारे काम बन जाएंगे। इस समय आप में पराक्रम अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। साथ में ये समय नौकरी वालों के लिए बहुत अच्छा है। इस समय आपको नई नौकरी के ऑफ़र और पार्टनरशिप के बहुत से अवसर मिलेंगे जो कि आपको बहुत ऊपर लेकर जाएंगे। इस समय सरकारी कामों में आपको बहुत लाभ मिलेगा। इस समय निवेश कर सकते हैं। कोई नई योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय आपको पैसे से संबंधित कोई दिक़्क़त नहीं होगी। मंगलवार को बच कर चलें और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।

यह भी पढ़ेंः- जीत कर भी हारी बीजेपी… निगम में जमकर हुई क्रास वोटिंग

कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय चंद्रमा आपकी मित्र राशि में होगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। व्यापार आपका दिन प्रति दिन बढ़ता रहेगा। व्यापार या पारिवारिक जो भी परेशानी चल रही है, वो इस समय ख़त्म हो जाएग़ी। पति पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा है वो इस समय दूर हो जाएगा। पार्टनरशिप वाले काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए ये समय अति उत्तम रहने वाला है। इस समय आपके सारे काम बनेंगे। और साथ नयी नौकरी मिलने के भी योग हैं। इस समय आपको ग़ुस्सा अधिक आएगा। जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण करके चलें।आपको मंगलवार को बच कर चलना होगा। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ेंः- SOUTH DMC: साहब मेहरबान…सीएफडब्लू से लिया जा रहा ड्राईवर का काम

सिंहः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेगा जो की आपके लिए अच्छा रहेगा। और साथ में गुरु का वक्री होना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य आपके लाभ घर में होगा जो कि आपके व्यापार में आपको अच्छा लाभ देगा। गुरु के धनु राशि में होने से आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे। इस समय आपको नये अवसर बहुत मिलेंगे। निवेश के अच्छे योग हैं। जितना हो सके आलस कम करके अपने काम पर फ़ोकस करे क्योंकि इस समय आप कोई नयी योजना बनाने में भी लेगे रहोगे। लेकिन इस समय आपको थोड़ा संभाल कर चलना होगा। क्योंकि अशुभ ग्रहों की नज़र के कारण आपका मन बहुत विचलित रहेगा। इस समय आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें इस समय आपको कोई नुक़सान हो सकता है। सोमवार और बुधवार अति उत्तम रहेगा।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।

यह भी पढ़ेंः- BJP की मास्क पॉलिटिक्स से सिख नेताओं में नाराजगी

कन्याः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय मंगल की नज़र आपकी राशि पर है, और साथ में आपकी राशि के स्वामी बुध मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा चलेगा। छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। घर में और दोस्तों के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। ये समय आप बड़े व्यस्त रहोगे। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सुने को मिल सकती है। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन इस समय आपको कुछ समझ नहीं आएगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। शुक्रवार को जितना हो सके बच कर चलें। मंगलवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः रोज़ाना हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊमाता को चारा खिलाएं।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आपका राशि का स्वामी शुक्र वृष राशि में गोचर कर रहा होगा और साथ में शनि की नज़र आपकी राशि पर होगी। साथ में गुरु का धनु राशि में गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। इसका मतलब है कि शनि की नज़र होने से आपका पार्टनरशिप वाला काम काफ़ी अच्छा रहेगा। इस समय आपको मानसिक कष्ट रह सकता है। आपका व्यापार भी ठीक रहेगा। लेकिन छोटी मोटी परेशानियां जो चल रही हैं वो इस समय कम होने के योग हैं। कोई ना कोई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन इस समय थोड़ा बहुत समझ आना शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन ध्यान से चलाएं। सोमवार और बुधवार थोड़ा संभाल कर चलें। शनिवार और मंगलवार आपके लिए सबसे अच्छे रहेंगे। नौकरी वालों के लिए ये समय सामान्य रहेगा आप अपना काम करते रहें और किसी बात की फ़िक्र ना करें।
उपायः ग़रीबों को आटे का दान करें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा मन ख़राब रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहना शुरू हो जाऐगा। लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहेगा। कोई पुराने मसले चल रहे हैं तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग हैं। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ी बहुत परेशनियां रहेंगी जिस कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। इसलिए अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई नयी वाहन लेने के योग हैं। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है आप लोगों को थोड़ा संभाल कर चलना होगा। मंगलवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा है। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो बहुत जल्दी दूर होने वाली हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाऐंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। नए वाहन लेने के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। नयी योजना बनाने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बुधवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होंगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने के बड़े नज़दीक होंगे। पुराना कोई भी मसला, केस ख़त्म केसे किए जाए इसकी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश का सबसे उत्तम समय है इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। बुधवार को जितना हो सके शांति से चलें इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार आपके लिए उत्तम दिन हैं। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते हैं इस समय सब पूरे होने के योग हैं। आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें और मंगलवार व शनिवार को अपनी नज़र उतरवाएं।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु आपके लाभ घर में गोचर करेगा। इसका अर्थ ये है कि आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। इस समय आप शेयर मार्केट में भी पैसा निवेश कर सकते हो। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपका स्वास्थ्य दिन प्रति दिन अच्छा होता जाऐगा। मानसिक तनाव रहेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समझ नहीं आऐगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने हो मिल सकती है। पार्टनरशिप वाले काम में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होंगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। गुरुवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः मंगलवार को शनि चालीसा का पाठ करें और काले चने का दान करें।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपकी राशि में मंगल प्रवेश कर चुका है और साथ में गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा है ये आपके स्वास्थ्य को और अच्छा करेगा। व्यापार भी अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। जितना हो सके आप अपने मन को पॉज़िटिव रखें। इस समय आपको ग़ुस्सा बहुत अधिक आऐगा। इसलिए जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। क्योंकि ये ग़ुस्सा आपके बने बनाए काम को बहुत ख़राब करेगा। स्वास्थ्य का भी विशेष रूप से ध्यान रखना। व्यापार से संबंधित कोई नया अवसर आपको मिलने वाला है। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन थोड़ा ग़ुस्से को शांत रख के चलना होगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। मंगलवार को बच कर चलें और बुधवार और शनिवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपाय: गौ माता को रोटी खिलाएँ और गायत्री मंत्र का पाठ करे।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8