जानें, इस सप्ताह क्या गुल खिलाएगा चंद्रमा और शुक्र का राशि परिवर्तन

-3 जनवरी को बदलेगा शुक्र का गोचर
         ज्योतिषी शिवम गोयल

इस सप्ताह साल 2020 जा रहा है और 2021 का आगाज हो रहा है। इस सप्ताह चंद्रमा और शुक्र अपना स्थान परिवर्तन कर रहे हैं। चंद्रमा 28 दिसंबर को वृष राशि में, 29 से 31 दिसंबर तक मिथुन राशि में और 1 से 3 जनवरी 20212 तक कर्क राशि में गोचर करेगा। दूसरी ओर शुक्र भी 3 जनवरी 2021 की शाम को धनु राशि में गोचर करेगा। इस सप्ताह कोई बहुत बड़ी खगोलीय घटना नहीं हो रही है। लेकिन नये वर्ष की शुरूआत की वजह से यह सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप भी जान लें कि पुराने साल के जाते और नए वर्ष की शुरूआत वाले इस सप्ताह में आपके सितारे क्या कहते हैं?

यह भी पढ़ें- बीजेपी दिल्लीः अपने ही घर में नहीं चल पा रहा गुप्ता का ‘आदेश’

28 दिसंबर 2020 से 03 जनवरी 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।
मेषः सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिस कामों की वजह से आप परेशान थे वो काम अब बनेंगे क्यूँकि आपका राशि स्वामी मंगल आपकी राशि मेष में गोचर कर रहा है। इस समय आपको अपने व्यापार और घर के प्रति बहुत बहुत सारी चीजें समझ आएगी। जेसे की आपके रुके हुए काम बनेंगे और साथ में नए काम में जो मुश्किलें चल रही है अब वो भी ख़त्म होगी और आपका काम शुरू होगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य आपका बिलकुल ठीक रहेगा। निवेश के अच्छे योग है। शेर बाज़ार, विदेश के जुड़े हुए व्यापार और ऑनलाइन व्यापार में अच्छी सफलता मिलेंगे के योग है। यात्रा का योग है। इस समय आपका दोस्ती यारी में भी अच्छा समय व्यतीत होगा। साझेदारी वाले काम भी अच्छे चलेंगे। इस में आपका किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो वो अब दूर हो जाएगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय आपके सारे काम बनना शुरू हो जाएगा। लव लिए के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। मंगलवार और बुधवार आपके लिए बहुत अच्छे है, शुक्रवार थोड़ा बच के चलें।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।

यह भी पढ़ें- दंगाईयों के वकील ने पुलिस के साथ किया दुर्व्यवहार!

वृषः ये सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक सा रहेगा। इस समय आपको व्यापार से रिलेटेड कुछ परेशानी हो सकती है। क्यूँकि इस समय शुक्र वृशिक राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 3 को शुक्र धनु में प्रवेश करेगा। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन ख़र्चा भी ज़्यादा होगा। इस सप्ताह आप छोटी मोटी परेशानी में घिरे रहोगे। घर में भी थोड़ा अशांति का वातावरण रहेगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। इस समय आपको मानसिक कष्ट भी रहेगा इसलिए जितना हो सके पॉज़िटिव सोचे और शांत रहे। जल्दबाज़ में कोई भी निर्णय ना ले। निवेश के लिए अच्छे योग है। यात्रा का योग भी है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है आपके काम बन जाएगा लेकिन इस समय आपका ग़ुस्सा आपके बहुत से कम को ख़राब कर सकता है इसलिए जितना हो सके आप अपने ग़ुस्सा पर नियंत्रण रखे। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। सोमवार और बुधवार आपके लिए अच्छा है लेकिन शनिवार को आप बच कर चले।
उपायः ग़रीबों को कनक/आटें का दान करे।

यह भी पढ़ें- मंच पर आगे नहीं बैठाया तो साध्वी प्रज्ञा ने छोड़ा कार्यक्रम

मिथुनः ये सप्ताह आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध, सूर्य के साथ धनु राशि में गोचर करेंगे। जो आपके लिए बहुत अच्छा है। इस समय अनाज, मशीन और लोहे के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है।
घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा साथ ही कोई प्रॉपर्टी लेने या बेचना चाहो तो उसके भी अच्छे योग बन रहे है। जो भी रुका हुए काम है वो पूरा हो जाएगा। नौकरी और व्यापार में जो भी छोटी मोटी परेशानियों से घिरे हुए थे वो परेशानियां इस समय दूर हो जाएंगी। कोर्ट कचहरी के कोई भी मसले चल रहे है तो वो इस समय लगभग सारे मसले ख़त्म होने के योग हैं। मन आपका धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। यात्रा का बना योग हैं। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। इस समय आपके पास बहुत अच्छे अवसर आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। नया व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। पार्टनरशिप वाले कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी समय उत्तम है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें। गुरुवार और बुधवार आपके लिए अति उत्तम हैं।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।

यह भी पढ़ें- MP: लव जिहाद में होगी 10 साल की जेल

कर्कः सप्ताह की शुरुआत आपकी अच्छी रहेगी। इस समय आपकी आमदनी भी अच्छी होगी और साथ में आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। आपका राशि स्वामी चंद्रमा एक दिन वृष, तीन दिन मिथुन राशि में और तीन दिन कर्क राशि में गोचर करेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस सप्ताह आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे नया व्यापार शुरू करने के लिए। जो भी आपकी छोटी मोटी परेशानियों चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। आपका मन भी थोड़ा बहुत विचलित रहेगा। संतान सुख मिलेगा। नौकरी वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, जेसे-जेसे सप्ताह के दिन निकलते रहेंगे, आपके दिन और अच्छे आना शुरू हो जाएगा। जिन लोग़ो की प्रमोशन रुकी हुई है, उनको इस सप्ताह प्रमोशन मिलेंगे के योग है। सोमवार और गुरुवार के दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। इस समय किया हुआ निवेश और कोई काम दोनों आपके लिए शुभफलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके घर पर रहें और बच के रहें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी अच्छा समय है।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े तिहाड़ जेल से हत्यारोपी का अपहरण

सिंहः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगी। इस समय आपके घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेंगे साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य, बुध के साथ धनु राशि में गोचर करेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा होगा साथ में जो लोग फ़ैक्टरी लाइन से जूड़े हुए है उनके लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। सरकारी कमो में भी आप को अच्छी सफलता मिलने के योग है। पिछले कुछ समय से जो भी आपको अपने स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी हो रही है वो परेशानी अब दूर हो जाएगी, और आपका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। नए व्यापार शुरू करने के लिए अच्छे अवसर मिलेगा। इस समय आपको कोई ख़ुश का समाचार भी सुनने को मिल सकता है। अपने पार्ट्नर के साथ आपका जो भी मनमुटाव चल रहा है वो इस समय दूर हो जाएगा। समाज में आपका मान-समान और अधिक होगा। यात्रा का योग है। नौकरी वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। इस समय आपकी सारी परेशानी ख़त्म होने के योग है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।सोमवार और मंगलवार आपके लिए बहुत अच्छे है और शनिवार को थोड़ा बच कर चले।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के दंगा आरोपियों के वकील के यहां दिल्ली पुलिस की 15 घंटे छापेमारी

कन्याः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आप बहुत खुश रहोगे आपका मन भी बहुत खुश रहेगा। इस सकता आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने पड़ सकते है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध, सूर्य के साथ धनु राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा, और साथ में आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बड़ेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा ठीक रहेगा। निवेश के अच्छे योग बन रहे है। शेर बाज़ार, लोहे, खाने पीने और कपड़े के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। संतान सुख मिलेगा। सरकारी कमो में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। नौकरी वालों के लिए भी ये सप्ताह अच्छा अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी। साथ ही जिन लोगों की प्रमोशन रुकी हुई है उनके प्रमोशन होने के अच्छे योग बने हुए है। आपके घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। अगर पति और पत्नी के बीच कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो मनमुटाव इस समय दूर हो जाएगा। बुधवार और गुरुवार आपके लिए बहुत अच्छा रहेंगे और मंगलवार को थोड़ा बच कर चले।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।

यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल ने किया नर्सरी के बच्चों का अकाउंट क्लोज, नहीं हो रही ऑनलाइन पढ़ाई!

तुलाः ये सप्ताह आपके लिए कुछ जगह अच्छा और कुछ जगह थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुभ ग्रहों की अच्छी दृष्टि आपकी राशि पर होगी। एक जगह आपका व्यापार अच्छा चलेगा तो दूसरी जगह आपको थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट भी रहेगा और साथ में इस समय आपको थोड़ा शांत रहना होना। घर पर भी कोई ना कोई बात को लेकर तनाव का माहोल रहेगा। इस सप्ताह आपका व्यापार अच्छा होगा दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही थी वो भी इस समय दूर होना शुरू हो जाएग़ी। नया व्यापार शुरू करने के लिए बहुत अच्छे अवसर मिलेगा। सरकारी और प्रोफ़ेशनल कामो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। निवेश के अच्छे योग हैं। इस समय कोई ख़ुशख़बरी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा बहुत ध्यान रख कर चलो। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को बड़े ही शांति और सोच विचार करके चलना होगा। इस समय आपको बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आऐग़ी। आपको मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम होगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को दूध का दान करें।

यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट-दुकान में लगाना होगा हलाल या झटका का बोर्ड

वृश्चिकः सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस समय आपका मन अच्छा रहेगा साथ में आपका स्वास्थ्य भी पहले से ठीक रहेगा क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मेष राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही है वो अपने आप दूर हो जाएगी। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिछले कुछ समय से आपको जो भी मानसिक कास्ट चल रहा है, वो अब अपने आप दूर हो जाएगा। अनाज और मशीन से रिलेटेड कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। नए व्यापार शुरू होने के अच्छे योग है। आपके रुके हुए काम भी बनना अब शुरू हो जाएगा। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के योग है। यात्रा का योग है। निवेश के अच्छे योग बने हुए है। सरकारी कमो में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। नौकरी वालों के लिए भी ये समय बहुत अच्छा है। इस समय आपके सारे रुके हुए काम भी बनेंगे और साथ में जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए उनके भी अब प्रमोशन हो जाएगा। सोमवार और बुधवार आपके लिए बहुत अच्छा है और गुरुवार थोड़ा बच कर चले।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ें- अरुणाचल में जेडीयू को झटका, 6 एमएलए बीजेपी में शामिल

धनुः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु, शनि के साथ मकर राशि में गोचर कर रहा होगा। इस सप्ताह आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। अनाज, लोहा और तेल के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। सरकारी कामों में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपका कोई कोर्ट कचरी का मामला चल रहा है तो वो इस सप्ताह ख़त्म होने के योग है। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। इस समय आपके घर में भी कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो मनमुटाव अब अपने आप ख़त्म हो जाएगा। निवेश करने के बहुत अच्छे योग है। यात्रा का अच्छा योग है। नौकरी वालों के लिए भी ये सप्ताह अच्छा रहेगा। इस समय जिन लोगों की प्रमोशन रूकी हुई है उनकी प्रमोशन हो जाएगी। जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई है उनकी नौकरी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए ये समय अच्छा है। मंगलवार और बुधवार आपके लिए अच्छा है और शनिवार को जितना हो सके घर पर रहे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करे।

यह भी पढ़ें- SDMC: अब आधा ही चुकाना होगा कम्युनिटी सेंटर्स का किराया

मकरः ये सप्ताह आपके लिए पहले से अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शनि, गुरु के साथ मकर में ही गोचर कर रहा होगा। ये राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। आपका मन इस समय प्रसन्न रहेगा। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समझ नहीं आ रही थी वो इस समय समझ आजाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए ज़रूरी काम पूरे हो गए होगे या इस समय पूरे हो जाऐगे। मानसिक कष्ट धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएगा। नया व्यापार शुरू होने के योग है। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग है। पुराना कोई भी मसला, केस ख़त्म केसे किए जाए इसकी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश का सबसे उत्तम समय है इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार और गुरुवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है।जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग है आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करे।
कुंभः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शनि मार्गी होकर आपके धन घर पर गोचर कर रहा होगा और साथ में शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर रहेगी। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। शेयर बाज़ार में निवेश करने के अच्छे योग हैं। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपका स्वास्थ धीरे-धीरे सुधरना शुरू हो जाएगा। मानसिक तनाव रहेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समझ नहीं आएगा। नया व्यापार शुरू करने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने हो मिल सकती है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चले। गुरुवार और मंगलवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करें।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मकर राशि में शनि के साथ गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।नए व्यापार शुरू करने के अच्छे योग बने हुए है। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएगा। इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। तेल, अनाज, चीनी और कोयले वाले कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। रुके हुए पैसे भी वापिस आने के योग है। यात्रा का तो है। निवेश के भी अच्छे योग बने हुए है। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके सारे काम बन जाएगा। जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई है उनकी नौकरी अब पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए भी ये समय बहुत अच्छा है। गुरुवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेगा और मंगलवार जितना हो सके बच कर चले।
उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8
www.astrosatyashivamindia.com