जानें, सूर्य के कर्क राशि में गोचर और चंद्रमा की बदलती स्थिति का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

13 जुलाई से 19 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल

जुलाई के इस तीसरे सप्ताह में चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। इसके साथ ही 17 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा और सूर्य की इस बदलती स्थिति का अलग अलग राशियों पर अलग अलग असर होगा। जानें अपनी राशि के अनुसार फल और उपाय।

यह भी पढ़ेंः- NORTH DMC: अब पार्किंग की फीस माफ कर निगम को करोड़ों का चूना लगाने की तैयारी

13 जुलाई से 19 जुलाई तक का राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। समाज में मान-सम्मान बहुत अधिक होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। नया काम शुरू करने लिए अवसर मिलेगा। थोड़ा बहुत मानसिक तनाव रहेगा। रुके हुए काम बहुत तेज़ी से बनने के योग हैं लेकिन रुके हुए पैसे धीरे-धीरे आना शुरू होंगे। स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा बस थोड़ी बहुत पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए एक यादगार रहने वाला है। इस समय उनकी प्रमोशन, सैलरी और नयी नौकरी में रूकावटें आ रही है अब वो सब रूकावटें दूर हो जाऐंग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें। बुधवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ रहेगा।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।

यह भी पढ़ेंः- कांग्रेस से पायलट नाराज… राजस्थान में होगा बीजेपी राज!

वृषभः ग्रहों की स्थिति सामान्य होने से आपका यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहा है। साथ में गुरु का वक्री होना आपके लिए ज़्यादा अच्छा नहीं होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक करेगा लेकिन मन विचलित रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। लेकिन ख़र्चा अधिक होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। निवेश के अच्छे योग है। इस समय आपका पार्टनरशिप में नया काम शुरू होने के बहुत अच्छे योग हैं। पति और पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः मंदिर में दूध का दान करें।

यह भी पढ़ेंः- पत्रकार संगठनों ने की सीबीआई जांच की मांगः पत्रकार तरूण सिसोदिया की मौत का मामला

मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय बुध, सूर्य और राहु आपकी राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। 17 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा तब जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो भी दूर हो जाएंग़ी। इस समय आपको हड्डियों में दर्द और थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहा सकता है। सूर्य के कर्क राशि में गोचर की स्थिति आपको नया व्यापार शुरू करने के बहुत से नये अवसर देगा। इस समय नौकरी वालों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। इस समय आपको नए नए अवसर मिलेंगे। साथ ही सरकारी कामों में भी आपको सफलता मिलेगी। रुके हुए काम भी बनेंगे। समाज में मान-सम्मान और बढ़ेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिलने के पूरे योग हैं। मंगलवार को थोड़ा बच कर चलें। गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।

यह भी पढ़ेंः- एनडीए में दरारः चिराग ने खोला नीतीश के खिलाफ मोर्चा

कर्कः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। व्यापार आपका दिन प्रति दिन बढ़ता रहेगा। व्यापार या पारिवारिक जो भी परेशानी चल रही है, वो इस समय ख़त्म हो जाऐग़ी। मन थोड़ा विचलित रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। पति पत्नी के बीच में जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय दूर हो जाऐंगे। पार्टनरशिप वाले काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए ये समय अति उत्तम रहने वाला है। इस समय आपके सारे काम बनेंगे। साथ ही नयी नौकरी मिलने के भी योग हैं। इस समय आपको ग़ुस्सा अधिक आऐगा। जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण करके चलें। आपको शनिवार को बच कर चलना होगा। सोमवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेगा।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली बीजेपीः मंडल-जिला अध्यक्षों पर सख्ती से लागू नहीं होगा उम्र का नियम!

सिंहः ये सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। इस समय सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा। 17 जुलाई तक आपका समय सामान्य होगा। व्यापार ठीक रहेगा। जब 17 जुलाई से सूर्य कर्क राशि में गोचर करेगा तब आपका व्यापार अच्छा रहेगा। आमदनी भी होगी लेकिन मानसिक कष्ट, ग़ुस्सा बहुत होगा। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि गुस्से की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। घर पर अशांति का वातावरण रह सकता है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको शनिवार को बच कर चलना होगा। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ हैं।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय मंगल की नज़र आपकी राशि पर है, और साथ में आपकी राशि का स्वामी बुध मिथुन राशि और पराक्रम भाव में गोचर कर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा औश्र छोटी मोटी परेशानी भी अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। समाज में मान-सम्मान और अधिक बढ़ेगा। घर में और दोस्तों के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश कर सकते हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। सोमवार को जितना हो सके बच कर चलें। बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम हैं।
उपायः रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें व गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी अपने घर में गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुभ ग्रहों की अच्छी दृष्टि आपकी राशि पर होगी। आपका व्यापार अच्छा होगा। धीरे-धीरे और बढ़ता रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही थी वो इस समय दूर हो जाएंग़ी। नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छे-अच्छा अवसर मिलेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। इस समय कोई ख़ुशख़बरी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा बहुत ध्यान रख कर चलो। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को बड़े ही शांति और सोच विचार करके चलना होगा। इस समय आपको बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आऐग़ी। आपको मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम होगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को आटे का दान करें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा मन ख़राब रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहना शुरू हो जाऐगा। लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहेगा। कोई पुराने मसले चल रहे है तो इस सप्ताह सब ख़त्म हो जाएंगे। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ा बहुत परेशनियां रहेंगी जिस कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। इसलिए अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है आप लोगों को थोड़ा संभाल कर चलना होगा। मंगलवार को बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली ले कर आ रहा है। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही हैं वो दूर होने वाली हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। नए वाहन लेने के योग हैं। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। नयी योजना बनाने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनिवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेगा।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होंगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। कुछ मुश्किलें चल रही होगी उस मुश्किलों से कैसे निकला जाऐ इसका इलाज आपको मिल जाऐगा। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने के बड़े नज़दीक होंगे। इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। सोमवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। मंगलवार, शुक्रवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग है आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें व मंगलवार और शनिवार अपनी नज़र उतरवाएं।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु आपके लाभ घर में गोचर करेगा साथ में कुछ अशुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही होगी। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। इस समय आप शेयर मार्केट में भी पैसा निवेश कर सकते हो। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव रहेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समझ आएगा। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने हो मिल सकती है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी परेशानी आ सकती है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चले। गुरुवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः मंगलवार को चने और केले का दान करे।
मीनः ग्रहों की स्थिति सामान्य होने से आपका ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपकी राशि में मंगल प्रवेश कर चुका है और साथ में गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा है। ये आपके स्वास्थ्य को और अच्छा करेगा लेकिन स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती है। व्यापार भी अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। मन थोड़ा विचलित रहेगा। व्यापार से संबंधित कोई नया अवसर आपको मिलने वाला है। साथ ही नया व्यापार शुरू होने के योग भी हैं। रुका हुए पैसा आना शुरू हो जाऐगा। साथ ही जो ज़रूरी काम आपके बहुत पहले से रुके हुए है वो काम आपके इस समय पूरे होने के योग है। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समाज में मान सम्मान और अधिक होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन थोड़ा ग़ुस्से को शांत रख के चलना होगा क्योंकि आपका ज़्यादा ग़ुस्सा आपकी नौकरी पर हानि कर सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। गुरुवार को बच कर चलें और बुधवार और शनिवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और गायत्री मंत्र का पाठ करें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8