-28 नवंबर को वृश्चिक राशि में होगा बुध का गोचर
-20 नवंबर को मकर राशि में जा चुके हैं देव गुरू बृहस्पति


नवंबर महीने के अखिरी सप्ताह में बुध ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध ग्रह को वाणी का कारक माना जाता है। इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति बुद्धिमान बनता है। बुध तर्कशक्ति का कारक है। बुध अगर कुंडली में शुभ है तो त्वचा अच्छी रहती है और अगर बुध अशुभ है तो त्वचा संबंधी खराबी देखने को मिलती है। बुध ग्रह का परिवर्तन मनुष्य को दृढ़ निश्चयी बनाता हैं। स्वयं को बेहतर समझने के लिए यह गोचर अच्छा साबित होता हैं।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस में घमासानः गुलाम ने दी नेतृत्व को क्लीन चिट… नेताओं पर लगाए 5 स्टार कल्चर के आरोप
बुध ग्रह 28 नवंबर को 06 बजकर 53 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेगा, जहां सूर्य पहले से ही गोचर कर रहे हैं, और 17 दिसंबर को 11 बजकर 26 मिनट पर राशि परिवर्तन करते हुए धनु राशि में चला जाएगा। जिस जातक की कुंडली में बुध उच्च का, अपने घर का या त्रिकोण में है तो व्यक्ति तार्किक बुद्धि से युक्त विद्वान होता है। कोई भी कार्य वह बहुत ही कुशलता पूर्वक करता है।
यह भी पढ़ें- DELHI RIOTS: उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
दूसरी ओर महान ग्रह वृहस्पति अपनी स्वराशि धनु की यात्रा समाप्त करके 20 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर अपनी नीच राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं। मकर राशि शनि देव की राशि है और शनि स्वयं वर्तमान समय में इसी राशि में गोचर कर रहे हैं अतः वृहस्पति के आ जाने से शनि और गुरु की एक साथ युति फलित ज्योतिष में अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाली सिद्ध होगी। वक्री-मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए गुरु मकर राशि में 20 दिसंबर 2021 की रात्रि 11 बजकर 17 मिनट तक रहेंगे। उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु कर्क राशि में उच्चराशिगत एवं मकर राशि में नीचराशिगत माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- फिर से लॉकडाउन की ओर बढ़ी दिल्ली… 30 नवंबर तक के लिए सील हुए 2 बाजार
इसी सप्ताह चंद्रमा 23 से 24 नवंबर तक कुंभ राशि में, 25 से 26 नवंबर तक मीन राशि में और 27 से 29 नवंबर तक मेष राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं कि सूर्य के साथ बुध का वृश्चिक राशि और शनि के साथ गुरू के मकर राशि में गोचर से आपकी राशि पर क्या असर होगाः-
23 नवंबर से 29 नवंबर 2020 तक का राशिफल।
मेषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। समाज में मान-सम्मान अधिक होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। नया काम शुरू करने लिए अवसर मिलेगा। थोड़ा बहुत मानसिक तनाव रहेगा। सरकारी काम और सोशल मीडिया काम से रिलेटेड कमो में अच्छी सरलता मिलने के योग है। व्यापार से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी सुनने को मिल सकती है। रुके हुए काम बहुत तेज़ी से बनने के योग हैं, लेकिन रुके हुए पैसे धीरे-धीरे आना शुरू होंगे। स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए एक यादगार रहने वाला है। इस समय उनकी प्रमोशन, सैलरी और नयी नौकरी में रूकावटें आ रही है अब वो सब रूकावटें दूर हो जाऐंग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें। बुधवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ रहेगा।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।
यह भी पढ़ें- बिल्डर माफिया और निगम अधिकारियों का गठजोड़…करोलबाग में एक और ‘अर्पित हादसे’ की तैयारी!
वृषः यह सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपकी दूसरी राशि स्वामी शुक्र तुला राशि में गोचर करेगा। जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम अच्छा रहेगा, अगर आपकी कोई भी पुरानी बीमारी चल रही है तो इस समय दूर हो जाएगी। इस समय आपके व्यापार में जो भी दिक़्क़तें चल रही है वो इस सप्ताह दूर हो जाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा साथ में नए व्यापार शुरू करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय आपके रुके पैसे भी आ जाएगा और आपके हाथ में भी पैसे पूरे रहेंगे। मिठाई, डेरी और स्टेशनरी के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय अपने रुके हुए काम बनाना भी शुरू हो जाएगा। इस समय आपका मानसिक तनाव भी थोड़ा काम होना शुरू हो जाएगा। नौकरी वाले लोगों के ये समय अच्छा रहेगा। जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई है वो इस समय पक्की हो जाएगी। जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए है वो इस समय प्रमोशन होने के योग है। यात्रा का योग है। लव लाइफ़ के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। शुक्रवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे और मंगलवार को थोड़ा ध्यान से चले।
उपायः- ग़रीबों को दूध और मिठाई खिलाएँ।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध तुला राशि में गोचर करेगा और 28 को बुध राशि बदलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 28 को बुध के साथ सूर्य भी एक ही राशि में गोचर करेंगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाने में लगे रहोगे। आपका स्वास्थ्य इस समय तो अच्छा रहेगा लेकिन 28 से आपको हड्डियों से रिलेटेड कोई बीमारी हो सकती है। इस समय आपको नये-नये अवसर मिलेंगे व्यापार शुरू करने के लिए। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए अति उत्तम रहेगा। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जायेगी। जिन नौकरी वालों के कोई पैसे फंसे हुए हैं तो इस समय वो वापिस आने के योग हैं। इस समय आपका कोई नया काम या नयी नौकरी में अच्छे पैसे कमाने के भी योग हैं। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन्न रहोगे। बुधवार और गुरुवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।
कर्कः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा दो दिन के लिए कुंभ राशि में गोचर करेगा, दो दिन मीन राशि में और तीन दिन के लिए मेष राशि में गोचर करेगा। लेकिन इस समय आपको थोड़ा मानसिक कास्ट रहेगा ये समय व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। आपका काम ठीक रहेगा लेकिन इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होंगे। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ेगा। आप इस समय अपने व्यापार में निवेश भी करेंगे। नया वाहन लेने के योग है। पेट से संबंधित कोई परेशनियां चलेगी। इस समय जितना हो सके आप अपना दिमाग़ पॉज़िटिव रखे। रुके हुए काम अभी थोड़ा और रुकेगा लेकिन रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाएंगे। नौकरी वालों का ये समय सामान्य रहेगा। आप अपना काम करते रहे आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी। जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है उन लोगों की नौकरी पक्की हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको जितना हो सके शनिवार को बिलकुल भी घर से ना निकलें, सोमवार और शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। इस समय सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होगा और साथ में 28 को बुध भी सूर्य के साथ गोचर रहेगा। इस समय आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय की हुई मेहनत और निवेश आपके बहुत काम आएगा। आपकी आमदनी बहुत अच्छी होगी। आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगी। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट भी रहेगा। नया वाहन लेने के योग हैं। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्यूँकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगाड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको गुरुवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ हैं।
उपायः- मंदिर में जा कर शिवलिंग को जल से स्नान कराएँ।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध तुला राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 28 को वृश्चिक राशि में राशि परिवर्तन करेगा। साथ ही आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। दिन प्रतिदिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको संतान सुख मिलेगा। इस समय नया वाहन लेने के योग है। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा, साथ में इस समय आपको आलस और ग़ुस्सा दोनों बहुत अधिक आएगा। इसलिए ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें और आलस को जितना हो सके काम करें। संतान सुख मिलेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्ती के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सुनने को मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय जो भी योजना बनाओगे धीरे-धीरे आपको समाझ आना शुरू हो जाएगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चले। शुक्रवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहा होगा। इस आपका व्यापार अच्छा चलेगा, व्यापार से रिलेटेड जो भी परेशानी हो रही है वो धीरे-धीरे दूर होना शुरू हो जाएगी। इस समय आपका कोई शुभ काम रुका हुआ है तो वो इस समय पूरा हो जाएगा। व्यापार शुरू करने के अच्छे अच्छे अवसर मिलेंगे। निवेश के लिए बहुत अच्छे योग बने हुए है। इस समय जो लोग प्रोफेशनल लाइफ़ में है उनकी लाइफ़ बहुत अच्छे से सेट होना शुरू हो आएगी। आप लोग़ थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा। व्यापारियों के लिए समय पहले से अच्छा साबित होगा। पार्टनरशिप का काम अच्छा होने के योग है। जिन लोग़ो की शादी में अड़चन आ रही है वो इस समय दूर होने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। इस समय आप लोग़ों की आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपकी सारी परेशनियां अब धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएंग़ी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको प्रमोशन मिलेगा। साथ में जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है अब उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएग़ी। शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें, बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को आटे का दान करें।
वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल का मीन राशि में गोचर कर रहा होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत मेहनत करनी होगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही हैं वो अपने आप दूर हो जाएंग़ी। जिन लोग़ो की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। आपको अपने काम के प्रति बहुत ही ईमानदारी और समझ से चलना होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय अपने आप दूर हो आएगा। कोई पुराने मसले कोई चल रहे है तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग है। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ी बहुत परेशनियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जायेगी। आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। शनिवार को बच कर चलें। बुधवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी गुरु शनि के साथ मकर राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा है। साथ में इस समय सरकारी और लोहे के काम से रिलेटेड कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपके रुके हुए काम बनना भी शुरू हो जाएगा। आपका व्यापार दिनप्रति दिन और बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेंगे। व्यापार में किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दोस्ती यारी में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग हैं। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। इस योजना पर आप अपना काम करना भी शुरू कर देंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली हैं। मानसिक कष्ट ख़त्म होना शुरू हो जायेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। निवेश के अच्छे योग हैं। नया वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना पर काम करने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। शनिवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शनि के साथ गुरु भी आपकी राशि में गोचर कर रहे होगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस समय आपके बड़े बड़े काम जो रुके हुए थे वो पूरा होने शुरू हो जाएंगे। लेकिन थोड़ा संभाल कर कोई भी ग़लती आपकी लाइफ़ ख़राब कर सकती है। इस समय आपको जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो अपने अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। बस आपको जितना हो सके पॉज़िटिव सोचना है। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा रहेगा। आपका मन इस समय प्रसन्न रहेगा। नया घर लेने के योग बन रहे हैं। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समझ नहीं आ रही थी वो इस समय आजाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहना शुरू हो जाएगा। और साथ में इस समय आपका मन बहुत अच्छा रहेगा आपके अंदर हिम्मत रहना शुरू हो जाएगी। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। सोमवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते हैं इस समय सब पूरे होने के योग हैं आप अपना प्रयास जारी रखें और काम करते रहें।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शनि मकर में गुरु के साथ गोचर कर रहा है। इसका अर्थ ये है कि आपका व्यापार अच्छा रहेगा। शेयर बाज़ार में निवेश करने का अच्छा समय है। साथ ही ये समय अनाज वाले व्यापारियों के लिए ज़्यादा अच्छा है। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। और अगर आपके कुछ स्वास्थ्य में दिक़्क़त चल रही है तो इस समय सब दूर हो जाएगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। इस समय आप अपने पुराने व्यापार में निवेश करके उसको और आगे बढ़ा सकते हो। ये आपके लिए शुभ साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। ख़र्चा ज़्यादा होगा। मानसिक तनाव भी दूर होगा। साथ में नए काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है।नई प्रॉपर्टी लेने के बहुत अच्छे योग बने हुए हैं। पार्ट्नर्शिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्ट्नर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाएग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी। गुरुवार को जितना हो सके बच कर चलें। सोमवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः शनिवार को चने और केले का दान करें।
मीनः इस सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर होगी साथ में मंगल भी आपकी राशि पर गोचर कर रहा होगा जिससे ये समय आपका अच्छा रहेगा। जैसे कि इस समय आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में निवेश करके इसको और आगे बढ़ा भी सकते हो। साथ में आपको इस सप्ताह अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की बातचीत में पूरा व्यस्त रहोगे। साथ में इस समय आपको नया व्यापार शुरू करने के लिए बहुत से अवसर मिलेंगे। घर में टूट फुट सही कराने में लगे रहोगे। कोई ख़ुशी का समाचार मिलने के योग हैं। पुरानी दोस्त यार भी वापिस आने के योग हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रख कर चलना होगा। पेट से संबंधित परेशनियां हो सकती है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। व्यापार से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं। नया वाहन लेने के योग है। प्रॉपर्टी बिकने के योग है। पार्ट्नर्शिप वाले क़ामो में विशेष सफलता के योग है। नौकरी वाले लोग़ों के लिए भी समय अच्छा हैं। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं जाएगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी भी ज़रूर मिलेगी। आप लोग़ो को मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेगा।
उपायः- मंदिर में केले का दान करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8
www.astrosatyashivamindia.com