दिल्ली वालों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराए केजरीवाल सरकारः कांग्रेस

-अपने वादे से पीछे हट रहे अरविंद केजरीवालः चौ0 अनिल कुमार
-पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वे दिल्लीवासियों को निशुल्क कोविड वैक्सीन देने के अपने वायदे से पीछे यह कह कर हट रहे हैं कि वैक्सीन देने का काम केन्द्र सरकार का है। चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि यह बहुत ही आश्चर्य की बात है कि मुख्यमंत्री अरविन्द कोविड वैक्सीन देने आखिरी मौके पर पीछे हट रहे हैं। जबकि उन्होंने दिल्लीवासियों को वैक्सीन निशुल्क देने का वायदा किया था। लेकिन अब उन्हें सच्चाई का अहसास हो गया है कि झूठ के सहारे ज्यादा नहीं चला जा सकता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- राजस्थान बीजेपी में दरार… वसुंधरा के नाम पर शुरू हुई रार!

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोविड वैक्सीन देने का वायदे को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने यह सोचा होगा कि यह चुनावी वायदों जैसा है जिन्हें कभी पूरा नही किया जाता। उन्होंने कहा कि अरविन्द सरकार दिल्लीवासियों को वैक्सीन देने की अपने खोखले वायदां की प्रतिबद्धता से पीछे हट गए है। जिससे कोविड संक्रमण के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे दिल्लीवासियों पर वैक्सीन वहन करने में अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। जबकि वो संक्रमण का शिकार होने का खतरे के बीच रहे रहे।

यह भी पढ़ें- बिहारः सामने आने लगी बीजेपी-जेडीयू के रिश्तों की तल्खी

चौधरी अनिल कुमार ने आगे कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि कोविड-19 महामारी की जांच और मृत्यु दर नियंत्रण पर कितने गंभीर थे। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली सरकार समय पर सजग हो जाती जब 2 मार्च, 2020 को दिल्ली में पहला कोविड केस आया था, तो कोरोना वायरस इतनी तेजी से नही फैलता और हजारों लोग अपनी जान नही गंवाते।

यह भी पढ़ें- 7 राशियों को पूरे साल मिलेगा शुक्र का आशीर्वाद… इस सप्ताह सूर्य करेंगे मकर में गोचर