फिल्म अभिनेत्री से छेड़छाड़… गाजियाबाद का व्यापारी गिरफ्तार

-दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में हुई छेड़छाड घटना

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में एक अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोप में गाजियाबाद के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री दिल्ली की फ्लाइट से मुंबई लौट रही थी। व्यवसायी के खिलाफ मामला सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः इस छठ पर्व पर सिनेमा हॉल्स में होगी “बिटिया छठी माई के” पार्ट 2

पुलिस को अभिनेत्री ने बताया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद जैसे ही वह अपना बैग निकालने के लिए ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए उठी तो उसे लगा कि किसी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। पुलिस के अनुसार, इस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और केबिन क्रू में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ेंः इस दीवाली सूर्य चमकाएंगे इन 7 राशि वालों की किस्मत…खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री ने मौके पर ही अपना गुस्सा प्रकट किया और आरोपी ने माफी भी मांगी। इसके बाद फ्लाइट क्रू ने शिकायत को सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन भेज दिया, जहां अब मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः अब नहीं बेची जाएंगी नगर निगम की सरकारी जमीन… नावल्टी सिनेमा पर आलोचना के बाद बैकफुट पर बीजेपी!

आरोपी ने क्रू मेंबर का ध्यान भटकाने के लिए अपना नाम गलत बताया, उसने अपना नाम राजीव बताया लेकिन उसका असली नाम नितिन है। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसकी पोल खुल गई। अभिनेत्री को आरोपी की तस्वीर दिखाकर भी शिनाख्त की गई। इसके बाद आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।