दिल्ली बीजेपी में गुटबाजी तेज… एक महामंत्री और कई पदाधिकारी संगठन की रेस से बाहर

-जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की सूची से कई नेता बाहर
-पार्टी के लिए रायशुमारी करेंगे जिलाध्यक्ष पद के कई दावेदार

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेंश भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी तेज हो गई है। पार्टी में कुछ खास नेताओं के चहेतों को ज्यादा तवज्जो मिल रही तो कुछ नेताओं को साइडलाइन करने का काम भी तेज हो गया है। पार्टी की ओर से तैयार की गई जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी के लिए तैयार की गई सूची में प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है। इनमें सबसे प्रमुख नाम प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता का है। जबकि बाकी दो महामंत्रियों राजेश भाटिया और कुलजीत चहल के नाम इस सूची में शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः- बीजेपी चांदनी चौक जिलाः किसके सिर होगा मंडल अध्यक्ष का ताज?

दिल्ली बीजेपी ने बुधवार को जिलाअध्यक्षों के पद पर रायशुमारी कराने के लिए एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में केंद्रीय संगठन की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर शामिल हुईं। इस बैठक में उन सभी लोगों को बुलाया गया था, जिन्हें जिला अध्यक्ष के पद के लिए पार्टी के लोगों से रायशुमारी करनी है।
यह भी पढ़ेंः- BJP मंडल अध्यक्ष पद चुनावः कहीं तीन तो कहीं दर्जन भर दावेदार (मयूर विहार जिला)

पार्टी की ओर से रायशुमारी के लिए 42 लोगों की सूची जारी की गई है। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता का नाम शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी के लिए जारी की गई सूची में रविंद्र गुप्ता का नाम शामिल था। रविंद्र गुप्ता के अतिरिक्त इस सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और शाजिया इल्मी को भी शामिल नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ेंः- जानें, सूर्य के कर्क राशि में गोचर और चंद्रमा की बदलती स्थिति का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

बताया जा रहा है कि प्रदेश के गठन को लेकर पार्टी कई गुटों में बंट गई है। बीजेपी के एक प्रदेश पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के चहेतों को पार्टी में ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। इसकी वजह से पार्टी के कुछ नेता खुद को कटा हुआ महसूस कर रहे हैं। खास बात है कि सत्यनारायण गौतम के नाम पर भी पार्टी के नेताओं में नाराजगी है।
यह भी पढ़ेंः- NORTH DMC: अब पार्किंग की फीस माफ कर निगम को करोड़ों का चूना लगाने की तैयारी

बताया जा रहा है कि इन नेताजी को पार्टी में बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते। इसके साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णू मित्तल का नाम भी जिला अध्यक्षों की खोज में जुटने वाली सूची में शामिल किया गया है। बता दें कि विष्णू मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने से पहले पार्टी में और किसी पद पर नहीं रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि उनके ऊपर संघ के एक नेता का हाथ है।
जिला अध्यक्षों की खोज में जुटेंगे खुद ही दावेदार
दिल्ली बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऐसे कई लोगों को जिला अध्यक्षों की खोज में लगाया गया है जो कि खुद भी जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। इनमें नई दिल्ली से जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल सुरेश शर्मा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा गजेंद्र यादव को महरौली और राजन तिवारी को फिर एक बार करोल बाग जिले की कमान सोंपे जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
रायशुमारी वालों की बना दी संभावित सूचीदिल्ली बीजेपी की ओर से जारी की गई जिला अध्यक्ष पद के लिए लोगों की रायशुमारी की सूची में कुल 42 नाम शामिल किए गए हैं। हर जिले के लिए तीन लोगों के नाम तय किये गए हैं। यह तीन लोग ही वर्तमान व पूर्व जिला पदाधिकारियों, जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों, केंद्रीय पदाधिकारियों, विधायकों व सांसदों से बात करेंगे। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के ट्विटर हेंडल से जारी की गई सूची में ‘जिला अध्यक्ष हेतु रायशुमारी लेने हेतु ‘‘संभावित सूची’’ का नाम दिया गया है।
18 जुलाई तक देने होंगे नाम
प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आयोजित रायशुमारी करने वालों की बैठक में स्पष्ट कर दिया गया है कि उन्हें 16 जुलाई से 18 जुलाई के बीच रायशुमारी करके फाइनल लिस्ट प्रदेश कार्यालय में सोंपनी है। कुछ पर्यवेक्षकों ने तो बुधवार को ही संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के फोन करके गुरूवार का समय रायशुमारी के लिए निश्चित कर दिया है।