ड्रैगन को एक और झटका… नहीं चाहिए कलर टीवी

-भारत ने बंद किया चाइना से रंगीन टेलिविजन का आयात
-देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की नई पहल

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
भारत सरकार ने चाइना को एक और जोर का झटका दिया है। चाइना से रंगीन टेलीविजन सेट के आयात पर प्रतिबंध लगाया दिया है। डीजीएफटी ने एक अधिसूचना जारी करते हुए यह जानकारी दी है। भारत सरकार ने कलर टेलीविजन की आयात नीति में बदलाव किया गया है। रंगीन टेलीविजन को आयात से प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः- PROFESSIONAL टैक्स बढ़ाकर बैकफुट पर दिल्ली BJP

बताया जा रहा है कि सरकार के इस फैसले का मकसद घरेलू निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने का है। इसके साथ ही दूसरे देशों खासकर चीन से रंगीन टीवी के आयात को हतोत्साहित करना है। इस बीच एक अन्य फैसले के तहत सरकार ने सौर सेल पर एक साल के लिए और रक्षोपाय (सेफगार्ड) शुल्क लगा दिया है। इसका मकसद भी इसके आयात को हतोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ेंः- DELHI BJP: महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर कब्जे की कवायद

अब सौर सेल पर यह शुल्क जुलाई 2021 तक लागू रहेगा। वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि कि 2018-19 में सेफगार्ड शुल्क की वजह से सौर सेल के आयात में कमी आई थी। लेकिन 30 जुलाई 2019 से शुल्क की दरों में कमी के बाद अप्रैल-सितंबर, 2019 के दौरान आयात बढ़ गया था। अधिसूचना में कहा गया है कि 30 जुलाई, 2020 से 29 जनवरी 2021 तक सौर सेल पर 14.9 प्रतिशत का सेफगार्ड शुल्क लगाया जाएगा। इसके साथ ही 30 जनवरी 2021 से 29 जुलाई 2021 तक सेफगार्ड शुल्क की दर 14.5 प्रतिशत रहेगी।