आज का दिन किसान विजय दिवस के तौर पर जाना जाएगा: अनिल चौधरी

दिल्लीः कांग्रेस ने नियुक्त किये 280 ब्लॉक ओबर्जवर

-272 निगम वार्ड और कैंट व नई दिल्ली के लिए 8 आब्जर्वर

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का कामकाज देखने के लिए 280 आब्जर्वर की नियुक्ति की है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 272 आब्जर्वर तीनों निगमों के वार्डो के अनुसार बनाए गए हैं जबकि 4-4 ओबर्जवर नई दिल्ली विधानसभा और दिल्ली कैंट विधानसभा के ब्लाक स्तर पर संगठन को और प्रखर बनाने के लिए नियुक्त किए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नव नियुक्त ऑब्जर्वर सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सुझाव देंगे। ब्लाक कांग्रेस का कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ की हड्डी होता है जो पोलिंग बूथ स्तर तक जुड़ा होता है। सभी ऑब्जर्वर ब्लाक कांग्रेस कमेटियों सहित निगम वार्डों में कांग्रेस पार्टी के कार्यो में समन्वय स्थापित करके संगठन को मजबूत बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि नए ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जाएंगे।

चौधरी अनिल कुमार ने बताया कि नव नियुक्त ऑब्जर्वर आगामी दिल्ली नगर निगम के लिए संभावित उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाऐंगे। जिसकी तैयारियों के लिए समय पूर्व ही प्रत्येक वार्ड अनुसार ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन निगम चुनावों में सभी ऑब्जर्वरों से संभावित उम्मीदवारों के चयन के सुझाव भी लेगा और मजबूत एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को ही चुनावों में उतारा जाएगा।