डीजल-पेट्रोल के आसमान छूते दामों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

-घोड़ा गाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
-पुलिस ने किया गिरफ्तार, मौरिस नगर में एफआईआर दर्ज
????????????????????????????????????

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार और दूसरे पदाधिकारी घोड़ा गाढ़ी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन में पहुंचे। कांग्रेस नेता घोड़ा गाड़ी पर चढ़कर उपराज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन जाना चाहते थे। लेकिन उनहें दिल्ली पुलिस ने आईपी कॉलेज पर ही डिटेन कर लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें मौरिस नगर थाने लेकर पहुंची। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

यह भी पढ़ेंः- बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर लगाया 1131 करोड़ के घोटाले का आरोप

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन, वरिष्ठ नेता अभिषेक दत्त, शिवानी चोपड़ा, डा0 नरेन्द्र नाथ, कुंवर करण सिंह, मौ0 उस्मान, संदीप गोस्वामी, परवेज आलम, अनुज आत्रेय, अब्दुल वाहिद, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार सहित जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ेंः- कौन बनेगा दिल्ली बीजेपी का पदाधिकारी?…तय करने की प्रक्रिया जारी!

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पक्षपातपूर्ण तरीक से काम कर रही है। क्योंकि आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता बड़े-बड़े धरने प्रदर्शन आयोजित करते हैं। उनके खिलाफ मामले दर्ज नहीं किये जाते और जब जनता के हित में कांग्रेस के नेता उनकी आवाज उठाते हैं तो कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः- कांग्रेस-एनसीपी में तनातनी… पवार ने दिखाया राहुल को आइना

अनिल कुमार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के लगातार 22 दिनों से दाम बढ़ने के कारण इतिहास में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से भी अधिक हो गए। पेट्रोल और डीजल पर केन्द्र सरकार को एक्साईज ड्यूटी और दिल्ली सरकार को वेट घटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों की दुर्दशा के प्रति असंवदेनशील है। क्योंकि तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण फल और सब्जियों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ेंः- जानेंः गुरू की वक्री चाल से क्या होगा आपकी राशि का हाल?

अनिल कुमार ने कहा कि जब अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की दरों में भारी कमी है, तो घरेलू बाजार में इसका फायदा लोगों को मिलना चाहिए। मोदी सरकार और केजरीवाल सरकार दोनो ही प्राईवेट तेल कम्पनियों के दवाब में आकर उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थो के दाम बढ़ा रही हैं। जबकि दिल्ली के लोग कोविड-19 महामारी के तेजी से प्रसार के चलते भयंकर संकट झेल रहे हैं। दिल्ली वाले पेट्रोल और डीजल के दामों की बेतहाशा वृद्धि को सहने की स्थिति में नही है, क्योंकि लॉकडाउन के चलते यह प्राईवेट वाहन इस्तेमाल कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के लोग आज भी लॉकडाउन की स्थिति में है। बहुत अधिक लोगों की नौकरी जाने के साथ उनके पास रोजी रोटी का कोई जरिया नही है। इस स्थिति में लोगों को राहत देने के बजाय मोदी और केजरीवाल सरकार ने लोगों के जीवन को अधिक कठिन बना दिया है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से दिल्ली भर में केन्द्र सरकार और केजरीवाल सरकार के खिलाफ मजबूत संदेश लोगों में गया है। क्योंकि लोग इस अनुचित और अमानवीय मूल्य वृद्धि को सहने की स्थिति में नही है, जबकि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बहुत कम है।