आज का दिन किसान विजय दिवस के तौर पर जाना जाएगा: अनिल चौधरी

निगम चुनाव से पूर्व दिल्ली कांग्रेस में घमासान… प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ तेज हुआ अभियान

-प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की कार्यशैली पर पार्टी में ही उठ रहे सवाल
-रोमेश सभरवाल ने खोला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के खिलाफ मोर्चा

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्ली
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी विभिन्न राज्यों में अपनों के बीच मचे घमासान के बीच लगातार कमजोर हो रही है। अब आने वाले नगर निगम चुनाव से पहले ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की कार्यशैली को लेकर पार्टी के नेताओं ही सवाल उठाने शुरू कर दिये हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का विरोध तेजी पकड़ने लगा है। दिल्ली में लगातार कमजोर हो रही पार्टी की दशा को लेकर शिकायतें अब केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचने लगी है। पार्टी के कुछ नेता लगातार अनिल चौधरी के कामकाज को लेकर पार्टी आलाकमान से शिकायतें कर रहे हैं, तो कुछ ने सोशल मीडिया पर खुलेआम अनिल चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यह भी पढ़ेंः नॉर्थ डीएमसी में चरम पर भ्रष्टाचारः एस्टेट ऑफिसर का कारनामा… 66 दुकानों से नहीं कोई कमाई, एक लाइसेंसी ने 2 करोड़ चुकाये… फिर भी पीपी एक्ट लगाया!

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके रोमेश सभरवाल खुलकर सामने आ गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को टैग करते हुए कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि “यह कौन लोग हैं जो जिला अध्यक्षों और एआईसीसी द्वारा तय किये गये ऑब्जर्वर के बीच खड़े किये गये हैं। क्या इन जिला ऑर्ब्जवर्स के लिए एआईसीसी से अनुमति ली गई है? फिर जिला अध्यक्षों की जरूरत क्या है, क्या उन्हें हटाया जा रहा है?’’

यह भी पढ़ेंः ‘आप’ का बिल्डर माफिया कनेक्शन… बिल्डरों को व्यापारी बताकर लगाए पूर्व महापौर पर एक्सटॉर्सन के आरोप

रोमेश सभरवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी पर निशाना साधते हुए अपने एक और ट्वीट में लिखा है कि ‘‘हमें और कितना अपमान सहना पड़ेगा। ये लोग रोज हमारे साथ ड्रामा करते हैं। क्या हमें इसलिए अपमान सहना पड़ रहा है कि हम सीनियर हैं, कांग्रेस और आपके परिवार के प्रति वफादार हैं और हमने पार्टी व आपके परिवार के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया है?’’ सभरवाल ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि अब बीजेपी और आम आदमी पार्टी के एजेंट्स को जिम्मेदारी दी गई है, यह अपमानजनक है।

यह भी पढ़ेंः एटूजैड न्यूज की खबर का असरः एक बार फिर सील हुआ करोलबाग का विवादित एनडी मॉल… बीजेपी ने माना निगम में बड़ा भ्रष्टाचार

रोमेश सभरवाल ने राहुल गांधी को टैग करते हुए अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि “आपने हमारा नेतृत्व करने के लिए अनपढ़ और जूनियर्स लोग दिए थे। आपकी दादी, पिता और माता के प्रति निष्ठा के साथ काम करने वाले सभी वरिष्ठ लोग अपमानित हो रहे हैं। केजरीवाल और बीजेपी के एजेंट्स को बरदाश्त नहीं किया जायेगा। हम जानना चाहते हैं कि यह लोग कितने समय से कांग्रेस में काम कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़ेंः नॉर्थ डीएमसीः फिर बच गये सरकार… मासूमों की मौत का कोई नहीं है जिम्मेदार!

दरअसल सभरवाल की नाराजगी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी द्वारा नियुक्त किये गये जिला पर्यवेक्षकों को लेकर है। 14 जिला अध्यक्षों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा तय किये गये पर्यवेक्षकों के बीच समन्वय बनाने के लिए 3 सितंबर 2021 को अनिल चौधरी ने 14 जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी। इस सूची को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था। इसके बाद से ही सभरवाल लगातार अनिल चौधरी के ऊपर हमलावर हैं।
कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि केवल सभरवाल ही नहीं बल्कि पार्टी के कई नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर पार्टी नेतृत्व की शिकायत करने की योजना बना रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस के निगम पार्षद पार्टी छोड़कर जा रहे हैं और अनिल चौधरी कुछ भी नहीं कर पा रहे है। इसके चलते पार्टी के दूसरे नेताओं और कार्यकर्ताओं में असुरक्षा की भावना तेजी से पैदा हो रही है।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अनिल चौधरी अपने निर्णयों में वरिष्ठ नेताओं की सलाह नहीं लेते हैं। हाल ही में नियुक्त किये गये जिला ऑव्जरवर के मामले में भी उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ कोई सलाह-मशविरा नहीं किया है। जिसकी वजह से पार्टी नेताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि अगले 6 महीनों में नगर निगम चुनाव होने हैं। लेकिन अनिल चौधरी पार्टी में अपनी मनमानी चला रहे हैं। इससे पहले भी अनिल चौधरी की कार्यशैली पर कुछ दूसरे नेताओं ने भी सवाल उठाये हैं। अब देखना यह है कि सभरवाल की यह मोर्चेबंदी क्या गुल खिलाती है।