दूसरे नवरात्र में बुधवार को सूर्य का राशि परिवर्तन… जानें, किन 6 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ?

-13-14 अप्रैल की मध्य रात्रि 2 बजकर 33 मिनट पर सूर्य मेष राशि में करेंगे गोचर
-मेष, मिथुन, तुला, मकर और सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीना शुभ रहेगा

आचार्य राम गोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
बुधवार 14 अप्रैल 2021 को ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य का यह गोचर 13 अप्रैल की मध्य रात्रि 2 बजकर 33 मिनट पर (14 अप्रैल को) मेष राशि में होगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। लेकिन छह राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इसका जबरदस्त लाभ होगा। नौकरी, मान-सम्मान और यश दिलाने में सूर्यदेव की आराधना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में शुरू हुए चैत्र नवरात्रे…जानें घटस्थापना का चौघड़िया मुहूर्त एवं विधि

सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास भी खत्म हो जाएगा। इसे संक्रांति भी कहा जाता है। जिनकी कुंडली में सूर्य मजबूत रहता है उन्हें राजयोग, समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा आदि मिलती है। बता दें कि इस महीने में चार बड़े ग्रहों के गोचर के चलते मेष, मिथुन, तुला, मकर और सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीना शुभ रहेगा। कर्क, कन्या और वृश्चिक राशियों के जातकों के लिए इस महीने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। वहीं वृषभ, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए इस महीने में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।
यहां जानें कि किन राशियों को सूर्य के इस गोचर से ज्यादा लाभ होगाः-
मेषः सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान आपको कई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। वाणी व व्यवहार में सुधार देखने को मिलेगा। शादीशुदा जीवन में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी काम बनेंगे, अचानक धन की प्राप्ति होगी।
मिथुनः सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। आपको प्रापत अधिकारों में वृद्धि होगी। करियर में तरक्की मिल सकती है। नई नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। निवेश करने वालों के लिए यह समय शुभ है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।
सिंहः सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए करियर में कई नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। इस दौरान आपकी उच्चाधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस दौरान आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
तुलाः सूर्य का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होने जा रहा है। इस दौरान संतान के विवाह की चिंता समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। रूके हुए काम बनेंगे।
धनुः सूर्य के गोचर काल में आपका भाग्य साथ देगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और वरिष्ठजनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अविवाहिहत जातकों का जल्द ही विवाह तय हो सकता है। रूके हुए काम बनते नजर आयेंगे।
कुंभः सूर्य का गोचर आपकी राशि के लिए अनुकूल साबित होने वाला है। यह समय छात्रों के लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। लोगांं का सहयोग मिलेगा।