केजरीवाल सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल… निगमों के बकाया को लेकर जन जागरण अभियान

-50 लाख दिल्ली वालों तक पहुंचाई 13 हजार करोड़ की कहानी
-भारी बारिश के दौरान सड़कों पर उतरे 3 लाख बीजेपी कार्यकर्ता

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
रविवार को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी की केजरीवाल सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल शुरू कर दिया। नगर निगमों के बकाया 13 हजार करोड़ रुपए की मांग करते हुए बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में करीब 3 लाख कार्यकर्ताओं ने जनजागरण अभियान चलाया। पार्टी का दावा है कि इस दौरान 50 लाख लोगों के बीच 13,000 करोड़ रुपए के बकाये से संबंधित जानकारी के पत्रक बांटे गये।

यह भी पढ़ें- इस सप्ताह बदल रहा शुक्र व बुध का गोचर, जानें अपना राशिफल

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर स्थित अपने निवास स्थान के बाहर प्लेकार्ड लेकर निगम के बकाए फंड की मांग को लेकर जनजागरण अभियान की शुरुआत की। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय के बाहर, सांसद गौतम गंभीर ने कार्यकर्ताओं के साथ जनजागरण अभियान चलाया। रविवार के जन जागरण अभियान के तहत बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं ने अपने निवास के बाहर पोस्टर, बैनर, प्लेकार्ड लेकर निगम के बकाया फंड की मांग की।

यह भी पढ़ें- दिल्ली कांग्रेस को साढ़े नौ महीने बाद भी अपने ‘विकास’ की तलाश!

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि हम केजरीवाल सरकार से निगम कर्मचारियों के हक की मांग कर रहे हैं, भारी बारिश और ठंड के बावजूद कार्यकर्ता अपने परिवार सहित पूरी दिल्ली में जनजागरण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निगम का फंड रोककर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं और निगम कर्मचारियों का जीवनयापन मुश्किल कर दिया है। दिल्ली की सफाई व्यवस्था, स्कूल के बच्चों का मिड-डे मील, सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन, डॉक्टर्स, वृद्ध और विधवाओं की पेंशन, पार्कों का रखरखाव नहीं हो पा रहा है।
लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्लीवासियों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 4 डिग्री ठंड और बारिश में निगम महापौर और पार्षद कई दिनों तक मुख्यमंत्री के दरवाजे पर बैठे रहे, लेकिन केजरीवाल मुंह छिपाते रहे और निगम के नेताओं से नहीं मिले। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्लीवासियों की सुविधाएं छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने निगम को संवैधानिक रूप से आवंटित फंड देने में भी तानाशाही दिखा रही है।

यह भी पढ़ें- तमंचे के दम पर लव जिहाद… तीन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने तीनों नगर निगमों के 13000 करोड़ रूपय जारी करने की मांग को लेकर सदर बाजार क्षेत्र में गली बहुजी में जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पर तीनों निगमों का 13000 करोड रुपए बकाया है। जिसके लिए पूरी दिल्ली में जगह-जगह जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। ताकि नगरिकों को बताया जा सके के कैसे दिल्ली सरकार निगमों को फंड नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि तीनों निगमों का बकाया दिल्ली सरकार जानबूझकर नहीं देना चाहती है। ताकि वे निगम को आर्थिक रूप से पंगु बना सके और निगम नागरिकों से जुड़े विकास कार्य न कर पायें और न ही अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन दे सके।

विजेंद्र यादव ने बादली इलाके में चलाया जन जागरण अभियान

जय प्रकाश ने कहा कि ये हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली सरकार निगम का बकाया फंड जारी नहीं करती है तब तक हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी निगमों का बकाया फंड ना देकर सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रही है, ताकि वो इसका फायदा आने वाले नगर निगम चुनावों में उठा सके। उनके अलावा उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के डिप्टी चेयरमैन विजेंद्र यादव ने बादली इलाके में जन जागरण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी अत्यंत बुरी स्थिति में पहुंच गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जानबूझकर नगर निगमों का पैसा जारी नहीं कर रहे हैं।

दिल्ली प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी

दिल्ली प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा नगर निगम के 13 हजार करोड़ की राशि रोकने को लेकर बीजेपी ने एक बड़ा जन जागरण अभियान शुरू किया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के 13,750 बूथों पर जाकर इस अभियान को पूरा किया है। इसके लिए बीजेपी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बावजूद दिल्ली वालों के साथ जनसंवाद किया। विक्रम बिधूड़ी ने आगे कहा कि नगर निगम की 13 हजार करोड़ की राशि रोकने की वजह से दिल्ली की जनता के विकास से जुड़ी जन सुविधाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का कार्य स्थानीय इकाइयों को मजबूत करना होता है ना कि उनका पैसा रोककर उन्हें पंगु बनाना।
दिल्ली बीजेपी के एक और प्रवक्ता वीरेंद्र बब्बर ने कीर्ति नगर इलाके में जन जागरण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में सभी पोलिंग स्टेशन पर पार्टी के तीन लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने 50 लाख लोगों से संपर्क करके नगर निगमों के 13 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि रोके जाने के बारे में जानकारी दी है। भारी बारिश और ठंड के बावजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने परिवारों सहित पूरी दिल्ली में जन जागरण अभियान चलाया।

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता वीरेंद्र बब्बर ने कीर्ति नगर इलाके में जन जागरण अभियान चलाया

वीरेंद्र बब्बर ने आगे कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के नगर निगमों को कमजोर बनाकर आने वाले चुनावों में सियासी फायदा उठाना चाहते हैं। उनकी इस धोखाधड़ी की वजह से दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों, स्कूलों के साथ ही सफाई व्यवस्था भी चरमराने लगी है। नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से उनका वेतन नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली की जनता के विकास के लिए निगम की कई योजनाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं।
दिल्ली प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी असाधारण सेवा को भाव से निगम के डॉक्टरों, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मियों और सभी कोरोना वॉरियर्स ने दिल्लीवासियों के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। लेकिन केजरीवाल सरकार संवेदनहीनता दिखाते हुए इन कोरोना योद्धाओं के हक के पैसे जारी नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओछी राजनीति की वजह से निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्य बाधित हैं और 2 लाख निगम कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है। दिल्लीवासियों के हितों की लड़ाई हम निर्णायक मोड़ तक लड़ेंगे और निगम कर्मचारियों का हक दिलवा कर रहेंगे।
जनजागरण अभियान में प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, वीरेन्द्र सचदेवा, राजन तिवारी, सुनील यादव, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व विधायक विजेन्द्र गुप्ता, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, मोहन सिंह बिष्ट, अनिल वाजपेयी, अजय महावर, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रभारी हरीश खुराना, प्रदेश मीडिया रिलेशन प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख हरिहर रघुवंशी और अनिल वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता खेमचंद शर्मा, सतीश गर्ग, नेहा शालिनी दुआ, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला व मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।