-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से सभी निगम पार्षदों को दिए निर्देश
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
कोरोना महामारी के बाद राजधानी दिल्ली में डेंगू के बढ़ते कदमों के खिलाफ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने महाअभियान छेड़ दिया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरूवार को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिये सभी निगम पार्षदों को डेंगू और चिकनगुनिया मुक्त दिल्ली बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की पहली प्राथमिकता दिल्ली के हर नागरिक को स्वस्थ रखने की है। इस महा अभियान के अंतर्गत डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों से दिल्ली को मुक्त कियग जाने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ेंः बीजेपी का ऐलानः नये ठेके खोले तो विरोध प्रदर्शन करेगा महिला मोर्चा
महा अभियान की शुरूआत शुक्रवार 28 अक्टूबर से की गई है, जिसके तहत सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और सांय 4 बजे से 6 बजे तक विभिन्न इलाकों में फॉगिंग की जायेगी। बीजपी ने अपनी सभी निगम पार्षदों को आदेश जारी किया है कि वह सुबह 9 बजे अपने वार्ड के किसी भी एक क्षेत्र में मौजूद रहकर मच्छरों के खिलाफ फॉगिंग करायेंगे। स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी रोजाना फील्ड में रहकर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की निगरानी के आदेश दिये गये हैं।
यह भी पढ़ेंः AAP सरकार… निगम के शिक्षकों से प्यार… अपने शिक्षकों को इनकार?
गुरूवार को बुलायी गई वर्चुअल बैठक में तीनों नगर निगमों के महापौर, नेता सदन, स्थायी समिति अध्यक्ष व अन्य नेताओं के साथ अधिकतर पार्षदों को शामिल किया गया था। आदेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू के खिलाफ चलाये जा रहे इस विशेष अभियान का समन्वयक प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को बनाया गया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम को प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, दक्षिण दिल्ली नगर निगम को प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा नेतृत्व के साथ देखेंगे।
यह भी पढ़ेंः ड्राईवरों के बिना धूल फांक रहे वाटर स्प्रिंकलर्स और मैकेनिकल स्वीपिंग डिवाइस
उन्होंने कहा कि डेंगू और जल जमाव से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के प्रति निगम पूरी तरह सतर्क है और हमारे डीबीसी कर्मचारी काफी सतर्कता के साथ एक-एक वार्ड में जाकर सफाई अभियान के साथ-साथ स्मॉग फॉगिंग, नालों की सफाई करना, कूड़े के ढ़ेर को न लगने देने जैसे काम काफी तेजी से निगमों द्वारा किया जा रहा है। खुद भाजपा के निगम पार्षद इस काम में स्वयं कर्मचारियों के साथ जा रहे हैं।
आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हम ‘झुग्गी सम्मान यात्रा’ कर रहे हैं, वहां सभी जगह जल जमाव दिखाई देता है। पीडब्ल्यूडी, डीएसआईआईडीसी, दिल्ली जलबोर्ड और डीयूएसआईबी जैसी दिल्ली सरकार की एजेंसियां जो केजरीवाल सरकार के अंदर आती हैं, ये सभी पूरी तरह से फेल हुई है, क्योंकि नालों की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है और ना ही पानी की कोई निकासी है। इसलिए लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं।