BJP मंडल अध्यक्ष पद चुनावः कहीं तीन तो कहीं दर्जन भर दावेदार (मयूर विहार जिला)

-45 के आंकड़े को पार कर गए कई बीजेपी नेता
-जानेंः मयूर विहार में कौन-कौन बनेंगे मंडल अध्यक्ष

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्ली
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्षों के लिए रायशुमारी हो चुकी है। अब मंडल अध्यक्ष बनने के दावेदार सांसें थामे घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। खास बात है कि इस बार मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए 45 साल की अधिकतम आयुसीमा तय की गई है। इसके बावजूद कई मंडलों में 55 से 60 साल वाले नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि पार्टी की ओर से कहा गया है कि दो-चार साल ऊपर नीचे की आयु वालों को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः- NORTH DMC: अब पार्किंग की फीस माफ कर निगम को करोड़ों का चूना लगाने की तैयारी

सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने इसलिए भी आयु सीमा पर ज्यादा जोर देने की कोशिश की है ताकि कुछ नए और युवा लोगों को भी मंडलों की कमान सोंपी जा सके। माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा मेहनत और भागदौड़ मंडल अध्यक्षों को ही करनी होती है। ऐसे में युवा लोगों से ज्यादा काम लिया जा सकता है। हालांकि पार्टी में इस निर्णय का यह असर भी हुआ है कि ज्यादा उम्र वाले नेता अपने आपको आउटडेटेड भी मानने लगे हैं।

यह भी पढ़ेंः- जानें, सूर्य के कर्क राशि में गोचर और चंद्रमा की बदलती स्थिति का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

पार्टी की ओर से मंडल अध्यक्षों के नामों की रायशुमारी के लिए पर्यवेक्षक तय किए गए थे। उन्होंने 6 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रायशुमारी करने के बाद अपनी ओर से पार्टी को नाम दे दिये हैं। यहां पेश कर रहे हैं पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले मयूर विहार जिला के 20 मंडलों में अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम।
मयूर विहार जिलाः
दरिया गंजः दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के तहत वार्ड संख्या 55 के दरियागंज मंडल में फिलहाल अशोक वशिष्ठ अध्यक्ष हैं। अब यहां से सुरेश, श्रवण सौरभ और मुकुल कुमार अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं।
सिद्धार्थ नगरः वार्ड संख्या 56 सिद्धार्थ नगर एससी महिला के लिए आरक्षित है। यहां फिलहाल विकास चौधरी मंडल अध्यक्ष हैं। यहां से दीपक गुप्ता और दो अन्य नेताओं ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है।
लाजपत नगरः वार्ड संख्या 57 के नाम से पहचाने जाने वाले लाजपत नगर मंडल में महेंद्र सैनी अध्यक्ष हैं। इस मंडल में प्रमुख रूप से नितिन पुरी और पुनीत अबरोल प्रमुख दावेदार हैं।
जाकिर नगरः जाकिर नगर वार्ड संख्या 100 के नाम से पहचाना जाता है। मुस्लिम बहुल मतदाताओं वाले इस मंडल में फिलहाल नितेश कुमार अध्यक्ष हैं। यहां अच्छी गुटबाजी है और कपिल बिधूड़ी व दो अन्य लोगों ने मंडल अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी की है।
सरिता विहारः वार्ड संख्या 101 सरिता विहार मंडल में फिलहाल अमित चौधरी बीजेपी के अध्यक्ष हैं। इस मंडल से प्रमुख दावेदारों में रणवीर सिंह का नाम बताया जा रहा है। हालांकि यहां तीन दावेदार और भी बताए जा रहे हैं।
अबुल फजल एन्क्लेवः दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के वार्ड संख्या 102 अबुल फजल एन्क्लेव मुस्लिम बहुल मतदाताओं वाला इलाका है। यहां अभी जमाल हैदर मंडल अध्यक्ष हैं। हालांकि इस बार किसी हिंदू नेता को मंडल अध्यक्ष बनाने की बात चल रही है। यहां से चरण सिंह राकेश ने प्रमुख रूप से दावेदारी की है। हालांकि मुस्लिम नेताओं में भी दो दावेदार बताए जा रहे हैं।
मदनपुर खादर ईस्टः वार्ड संख्या 103 मदनपुर खाद ईस्ट एससी महिला के लिए आरक्षित वार्ड है। यहां फिलहाल प्रभुनारायण सिंह अध्यक्ष हैं। अब यहां से विवेक दुबे और सीमल साहनी मंडल अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं।
मदनपुर खादर वेस्टः वार्ड संख्या 104-एस मदनपुर खादर वेस्ट महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड है। यहां से अभी नीरज कुमार मंडल अध्यक्ष हैं। नए मंडल अध्यक्ष के लिए यहां सुनील कुमार ने प्रमुख रूप से दावेदारी की है। इनके अलावा दो और प्रमुख दावेदार मंडल अध्यक्ष पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं।
मयूर विहार फेज-1ः पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड संख्या 1 मयूर विहार फेज-1 में अभी प्रेमा देवी मंडल अध्यक्ष हैं। यह वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित है। अब यहां मंडल अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक पवार, केपी भोले, रविंद्र चौधरी और शिवनाथ सैनी ने दावेदारी की है।
त्रिलोक पुरी ईस्टः वार्ड संख्या 2-ई त्रिलोक पुरी ईस्ट एससी महिला के लिए आरक्षित है। यहां से अभी ओम प्रकाश गुगरवाल मंडल अध्यक्ष हैं। रायशुमारी के दौरान यहां से राकेंश कश्यप और सुंदर चौहान ने प्रमुख रूप से दावेदारी की है।
त्रिलोक पुरी वेस्टः वार्ड संख्या 3-ई त्रिलोकपुरी वेस्ट भी एससी महिला के लिए आरक्षित वार्ड है। यहां से अभी प्रेम गुप्ता मंडल अध्यक्ष हैं। इस मंडल से रायशुमारी के दौरान सुनील पांडे, सुनील चौधरी और पुनीत ऊंटवाल ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है।
न्यू अशोक नगरः पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड संख्या 4 न्यु अशोक नगर महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड है। यहां फिलहाल पदम शर्मा मंडल अध्यक्ष हैं। लेकिन अब सुभाष शर्मा, सुनील चौधरी, इंद्रेश कुमार औश्र राहुल कुमार ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।
दल्लू पुराः पूर्वी दिल्ली के दल्लू पुरा वार्ड को 5 नंबर वार्ड के नाम से जाना जाता है। यह सामान्य श्रेणी का वार्ड है। यहां से अभी जितेंद्र डेढ़ा मंडल अध्यक्ष हैं। पार्टी की ओर से कराई गई रायशुमारी के दौरान यहां आकाश और सरोज डोगरा के नाम प्रमुख रूप से उभर कर सामने आए हैं।
घरौलीः पूर्वी दिल्ली के वार्ड संख्या 6 घरौली वार्ड के मंडल अध्यक्ष अभी जगदीश गौतम हैं। लेकिन अब यहां मंडल अध्यक्ष पद के लिए कई लोग दौड़ में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रायशुमारी के दौरान सुनील चौहान और राजीव शर्मा के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं।
कोंडलीः पूर्वी दिल्ली का 7 ई कोंडली वार्ड सामान्य वार्डों में से एक है। यहां अभी अजय गुप्ता के पास मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। लेकिन रायशुमारी के दौरान सामने आने वालों नामों में संजीव भदौरिया और नंद कुमार जैन के नाम सबसे ऊपर बताए जा रहे हैं।
कल्याणपुरीः वार्ड संख्या 8-ई कल्याणपुरी एससी के लिए आरक्षित है। यहां से अभी सनोज गिरी मंडल अध्यक्ष हैं। लेकिन अब यहां मंडल अध्यक्ष्ज्ञ की दौड़ में राजेंद्र धवन, सत्य प्रकाश और सोहन लाल के नाम प्रमुख रूप से बताए जा रहे हैं।
मंडावलीः पूर्वी दिल्ली का वार्ड संख्या 9-ई मंडावली वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। यहां अभी कैलाश यादव मंडल अध्यक्ष हैं। रायशुमारी के दौरान यहां से मंडल अध्यक्ष के लिए संदीप राणा और आदेश शर्मा के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं।
विनोद नगरः 10 ई विनोद नगर वार्ड सामान्य श्रेणी का वार्ड है। यहां से अभी बीजेपी के मंडल अध्यक्ष रवि नेगी (संयोजक) हैं। लेकिन अब यहां मंडल अध्यक्ष पद के लिए मुकेश सिंह, आशीष गुप्ता और मंजुला सिंह ने जोरदार ढंग से दावेदारी ठोंकी है।
मयूर विहार फेज-2ः पूर्वी दिल्ली के वार्ड संख्या 11ई मयूर विहार फेज-2 में भी मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों की कमी नहींं है। यहां से प्रमुख दावेदारों में गुलशन, रघुराज सिंह और दीपक शर्मा के नाम बताए जा रहे हैं। फिलहाल यहां नंदन सिंह रावत मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
पटपड़गंजः वार्ड संख्या 12ई पटपड़ गंज में अभी नरेश कपूर मंडल अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे हैं। हाल ही में कराई गई रायशुमारी में यहां से अभिलाष सिन्हा, विक्रम वर्मा और अनुज अवस्थी के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं।