बीजेपी चांदनी चौक जिलाः किसके सिर होगा मंडल अध्यक्ष का ताज?

-सभी 16 मंडलों में बड़ी संख्या में अध्यक्ष पद के दावेदार
-बड़े स्तर पर चल रही जोड़तोड़, नेताओं पर रिपीट का दबाव

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्ली
दिल्ली बीजेपी में मंडल, जिला और प्रेदश के गठन को लेकर जोड़तोड़ का दौर जारी है। पार्टी की ओर से मंडल अध्यक्षों के लिए कराई गई रायशुमारी के बाद बीजेपी के नेता सांसें थामे मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। यहां तक कि नीचे से लकर ऊपर तक के नेताओं के यहां हाजिरी लगाने का दौर जारी है।

यह भी पढ़ेंः- BJP मंडल अध्यक्ष पद चुनावः कहीं तीन तो कहीं दर्जन भर दावेदार (मयूर विहार जिला)

खास बात है कि पार्टी के मंडलों में महिला मोर्चों में छोटे-छोटे पदों पर काम करने वाली महिलाओं ने भी अब प्रदेश में पदाधिकारी बनने के सपने सजाने शुरू कर दिए हैं। इसका नतीजा यह है कि अब पुरूष नेता ही नहीं बल्कि महिला नेता भी सजधज कर प्रदेश पदाधिकारियों के यहां रोजाना हाजिरी लगाने पहुंच रही हैं। नेताओं से आग्रह किया जा रहा है कि उन्हें प्रदेश में काई अच्छा पद दिया जाए।

यह भी पढ़ेंः- जानें, सूर्य के कर्क राशि में गोचर और चंद्रमा की बदलती स्थिति का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

दूसरी ओर मंडल अध्यक्ष बनने के लिए कुछ नेताओं ने आरएसएस की शरण ली है। बताया जा रहा है कि कुछ नेताओं ने अपने अपको रिपीट कराने के लिए संघ पदाधिकारियों की परिक्रमा शुरू कर दी है। रायशुमारी के बाद मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों का गणित कुछ इस तरह से बैठ रहा है।
चांदनी चौक जिला
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चांदनी चौक जिला में कुल 16 मंडल आते हैं। पहली बार दिल्ली बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए रायशुमारी कराई है। जिले में ज्यादातर मंडल अध्यक्ष दोबारा अध्यक्ष पद की दावेदारी में जुटे हैं। लेकिन यहां हर मंडल में तीन से 8 तक अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।
संगम पार्कः उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले वार्ड संख्या 76 संगम पार्क अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से अभी अनिल यादव मंडल अध्यक्ष हैं। इनके अलावा यहां सुशील जांंटी, हरीशंकर बाबू और सांजीव रोडे प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
मॉडल टाउनः वार्ड संख्या 77 मॉडल टाउन की नगर निगम सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। अभी यहां गुरदीप पुरी मंडल अध्यक्ष हैं। रायशुमारी के दौरान यहां से मंडल अध्यक्ष पद के लिए मनोज गोयल, संजय बजाज, शैलेंद्र खत्री और मुकेश अग्रवाल के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं।
कमला नगरः उत्तरी निगम का वार्ड संख्या 78 कमला नगर सामान्य वार्ड है। यहां अभी मनोज शर्मा मंडल अध्यक्ष हैं। रायशुमारी के दौरान यहां से अशोक सैनी, रानी गुप्ता सरिल अग्रवाल और राहुल अरोड़ा के नाम सामने आए हैं।
शास्त्री नगरः वार्ड संख्या 79-एन महिलाओं के लिए आरक्षित है। यहां से बीजेपी के हरिकिशन गुप्ता मंडल अध्यक्ष हैं। लेकिन अब बिशंभर वशिष्ठ, दीपक गुप्ता और दीपक शर्मा के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।
सदर बाजारः उत्तरी निगम का वार्ड संख्या 80 सदर बाजार सामान्य श्रेणी में आता है। यहां दीपक मित्तल बीजेपी के मंडल अध्यक्ष हैं। रायशुमारी के दौरान इनके अलावा बृज मोहन चंदेलिया और विकास सैनी के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं।
किशन गंजः वार्ड संख्या 81-एन किशनगंज में अभी बीजेपी के जनकराज शर्मा मंडल अध्यक्ष हैं। इनके अलावा यहां पूर्व अध्यक्ष राजीव बत्रा, विवेक गुप्ता, संजय आहूजा, मनोज ग्रोवर और नितिन मलहोत्रा प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
आनंद पर्वतः वार्ड संख्या 82 आनंद पर्वत अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है। यहां से बीजेपी के चरण सेठी मंडल अध्यक्ष हैं। लेकिन दोबारा बनने में उनकी उम्र आड़े आ सकती है। रायशुमारी के दौरान यहां से हरदीप सिंह और रामेशवर सर्राफ के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं।
सिविल लाइंसः वार्ड संख्या 83 सिविल लाइंस अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड है। यहां से अभी योगेश शर्मा बीजेपी के मंडल अध्यक्ष हैं। लेकिन अब विकास गहलोत, भूपेंद्र सरीन और देवेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आए हैं। बता दें कि विकास गहलोत दो बार से मंडल के महामंत्री हैं।
चांदनी चौकः उत्तरी निगम का वार्ड संख्या 84 चांदनी चौक सामान्य श्रेणी का वार्ड है। यहां से अभी अशोक शर्मा (गुड्डन) मंडल अध्यक्ष हैं। इनकी उम्र 50 साल बताई जा रही है। इनके ­ऊपर कई नेताओं की कृपा बनी हुई है। हालांकि रायशुमारी के दौरान चांदनी चौक से राहुल भरद्वाज, सुभाष कश्यप (60 साल से ऊपर), सत्यनारायण शर्मा और संजय वशिष्ठ के नाम उभर कर सामने आए हैं।
जामा मस्जिदः वार्ड संख्या 85-एन जामा मस्जिद वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। यहां अभी बीजेपी के रोहित नागपाल मंडल अध्यक्ष हैं। लेकिन ताजा घटनाक्रम में आशा वर्मा, अतुल सैनी और अजीत कश्यप के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं।
अजमेरी गेटः उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड संख्या 86 अजमेरी गेट मंडल से अभी संजय सैनी अध्यक्ष हैं। रायशुमारी के दौरान उन्हें दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के लिए भी कुछ लोगों ने नाम लिया है। उनके साथ ही विनीत गुप्ता, राकेश वर्मा और प्रवीन कुमार के नाम भी मंडल अध्यक्ष के दावेदारों में सामने आए हैं।
बाजार सीतारामः वार्ड संख्या 87-एन महिलाओं के लिए आरक्षित है। यहां से अभी बीजेपी के राजकुमार जैन मंडल अध्यक्ष हैं। वह भी दोबारा मंडल अध्यक्ष बनने के दावेदार हैं। रायशुमारी के दौरान इस मंडल से प्रेमचंद सैनी, अजय वर्मा और सतीश शर्मा के नाम भी प्रमुख रूप से सामने आए हैं।
दिल्ली गेटः उत्तरी दिल्ली निगम का वार्ड संख्या 88 दिल्ली गेट सामान्य वार्ड है। यहां से अभी बीजेपी के राजेश दत्ता मंडल अध्यक्ष हैं। रायशुमारी के दौरान करन गोला, खुशीपाल मंडल और कमल कुमार के नाम भी मंडल अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख रूप से उभर कर सामने आए हैं।
कुरैश नगरः कुरैश नगर वार्ड संख्या 89-एन महिलाओं के लिए आरक्षित है। यहां से फिलहाल बीजेपी के संजीव मलहोत्रा मंडल अध्यक्ष के रूप में काम देख रहे हैं। पार्टी द्वारा कराई गई रायशुमारी में अब यहां से मनोज कुमार गुरैया और विकास धानक के नाम मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रमुख रूप से सामने आए हैं।
बल्ली मारानः उत्तरी निगम का वार्ड सख्यां 90 बल्ली मारान सामान्य वार्ड है। यहां से अभी बीजेपी के सुशील शर्मा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सुशील शर्मा एक बार फिर रिपीट की कोशिश में हैं। यहां से देवेंद्र देव और विकास गोयल के नाम भी प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष के दावेदारों में सामने आए हैं।
राम नगरः वार्ड संख्या 91-एन एससी महिलाओं के लिए आरक्षित है। यहां अभी सुरेंद्र उप्पल के पास मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी है। रायशुमारी के दौरान यहां से नंद किशोर चौहान और राजेश गौर के नाम मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों में सामने आए हैं।