-यमुना आरती स्थल पर किया गया आयोजन
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
अखिल भारतीय अर्चक महासंघ द्वारा यमुना आरती स्थल, यमुना आरोग्य धाम में निर्मल यमुना, पर्यावरण, कोरोना से मुक्ति और देश के लाखों अर्चकों के कल्याण के लिए यमुना आरती स्थल के अध्यक्ष यज्ञाचार्य महापंडित चंद्रमणि मिश्र, सर्व ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य शुभेष शरमन के सानिध्य में महोत्सव का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें- BIHAR विधानसभा चुनाव… बीजेपी के 30 विधायकों के टिकट पर लटकी तलवार!
महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राम गोपाल शुक्ल ने बताया कि महोत्सव में राजधानी ही नही देश की कई बड़ी ब्राम्हण सभाओं और संस्थाओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिनमे मुख्य रूप से आचार्य प्रेमनारायन शर्मा, वरुण शर्मा, आचार्य रामकुमार शर्मा, पंडित हेमदेव शर्मा, धनंजय शास्त्री, राजेश झा, रविन्द्र शर्मा, नरेश शर्मा नीटू, अभिषेक कौशिक, रमेशचंद्र अग्रवाल के अलावा राजधानी के गणमान्य वैदिक विद्वान और अनेक विप्र प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर विष्णु सहस्रनाम पाठ के बाद मां यमुना की 1008 दीपों से आरती की गई।
यह भी पढ़ें- DELHI: मुश्किल में आप विधायक विशेष रवि!
आचार्य रामगोपाल शुक्ल ने बताया कि अर्चक महासंघ विश्व कल्याण के लिए अपनी सेवाएं दे रहा है और भविष्य में भी देता रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को कोरोना काल में समाज और देशवासियों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक बनाना है। ताकि महामारी की इस घड़ी में लोगों को परेशानियां नहीं झेलनी पड़ें।