आचार्य शुक्ल बने सर्व ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

-सामाजिक योगदान दिवस के रूप में मनाया गया महासभा का स्थापना दिवस
आचार्य रामगोपाल शुक्ल

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
आचार्य रामगोपाल शुक्ल को को सर्व ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बुलायी गई बैठक में सर्वसम्मति से यह घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शुभेश शर्मन् ने की। मंगलाचरण पं. गिरधारी लाल शर्मा तथा पं. तारा दत्त मिश्र ने किया। पंडित शुभेश शर्मन् ने दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक में पं. राजू शर्मा (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) ने महासभा के बजट को पेश किया। इस अवसर पर पं. अजय शर्मा (राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार) ने महासभा के अनुशासन तथा नीतिगत प्रस्ताव रखे जिनका सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। सभी वक्ताओं ने महासभा के कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर प्रगति की कामना की। इस बैठक में पं. राम नरेश तिवारी पिंडीवासा (मार्गदर्शक) प्रयाग, राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में दुर्गा दास त्रिखा (गाजियाबाद), उत्तम चन्द शर्मा (गाजियाबाद), जय श्री शर्मा (नोयडा), विनोद शर्मा (दिल्ली), अरविन्द दीक्षित (सिकन्दराबाद उत्तर प्रदेश), जे.पी. शर्मा (एडवोकेट), अशोक शर्मा (उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) बिजनौर, रमेश सेमवाल (उत्तराखंड), आस्था शर्मा (राष्ट्रीय संयोजक-महिला प्रकोष्ठ), सन्दीप शर्मा (राष्ट्रीय संयोजक युवा प्रकोष्ठ), आचार्य पं. राम गोपाल शुक्ला (राष्ट्रीय प्रवक्ता) मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- यज्ञ से से दूर होता वास्तु दोष… ग्रहों का मिलता शुभ प्रभाव… जानें यज्ञ का महत्व (भाग-2)

बैठक में सत्य प्रकाश पांडे (बीएचयू काशी), डॉ मनोज मोहन शास्त्री (राष्ट्रीय संगठन सचिव) वृन्दावन, जगदीश शास्त्री (राष्ट्रीय संगठन सह सचिव) मुंबई, अखिलेश गौड़ (राष्ट्रीय सचिव) मथुरा, शशि जेटली (दिल्ली), अनिल शर्मा (उत्तर प्रदेश अध्यक्ष), अरविन्द शर्मा (उत्तर प्रदेश महामंत्री), प्रदीप पांडे (गुजरात प्रदेश अध्यक्ष), हरीश मिश्र(मध्य प्रदेश अध्यक्ष), दिनेश चन्द्र शर्मा (छत्तीसगढ़ अध्यक्ष), चन्द्र शेखर सारस्वत (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव) गाजियाबाद, गिरधारी लाल शर्मा (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव), डॉ नीति शर्मा (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव), डीपी शास्त्री (दिल्ली), रमेश पांडे (मंडल अध्यक्ष) मैनपुरी, मुन्नालाल शर्मा (गुजरात प्रभारी), संजय पाराशर (उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष), दीपक गोस्वामी (नन्द गांव मथुरा), हिना विजय ओझा (मुंबई), मीता जानी (गुजरात, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), सुनीता वशिष्ठ (उपाध्यक्ष दिल्ली), रचना शास्त्री (जिलाध्यक्ष बिजनौर), अमित वत्स (जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर), अशोक पांडे (दिल्ली) सहित अनेकों बन्धु उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ेंः- ग्रहों के राजा सूर्य का मिथुन राशि में गोचर… जानें आपके लिए आया है क्या लेकर?

पं उत्तम चन्द शर्मा ने महासभा को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नये सदस्य चन्द्र मणि मिश्र (दिल्ली), आनंद बल्लभ गोस्वामी (वृन्दावन), संजीव अग्निहोत्री (दिल्ली), परमेश्वर प्रसाद कौशिक (दिल्ली), प्रेम नारायण शर्मा (दिल्ली), अजय तैलंग (मथुरा), रमेश पांडे (मैनपुरी), डॉ प्रदीप शर्मा (एडवोकेट दिल्ली), डीपी शास्त्री (दिल्ली), मीता जानी (गुजरात), रचना शास्त्री (बिजनौर), पीयूष दत्त शर्मा (अलीगढ़), संजय थपलियाल (उत्तराखंड) को शामिल करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह पहुंचेगा मानसून… लेकिन होती रहेगी बारिश

बैठक का संचालन आचार्य पं रामकुमार शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री) ने किया और बैठक की तकनीकी व्यवस्था पं अजय शर्मा (राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार) द्वारा की गई। महासभा के स्थापना दिवस के मौके पर देश के अनेकों क्षेत्रों में वृक्षारोपण, फल वितरण, हवन पूजन आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।