AAP ने उठाए BJP पर सवाल… SOUTH DMC से वसूलो 1815 करोड़

-सिविक सेंटर के ऐवज में एनडीएमसी को मिलने हैं 1815 करोड़ रूपये
-बजट में लिखित में किया गया प्रावधान, वसूल नहीं पाए एक भी रूपया

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों की सेलरी के मामले में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी नेताओं की नीयत पर सवाल उठाते हुए राजनीति करने का अरोप लगाया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता व आप पार्षद विकास गोयल ने कहा है कि निगम को 1815 करोड़ रूपये दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से लेने हैं, लेकिन बीजेपी नेता वहां से वसूली करने के बजाय दिल्ली सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘‘उद्धव ठाकरे, आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा’’: कंगना

विकास गोयल ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम को दक्षिणी नगर निगम से 1815 करोड़ रूपये लेने हैं। यह राशि पिछले साल किये गये बजट प्रावधानों में उल्लिखित है। लेकिन सत्ता पक्ष के नेता दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से एक भी रूपया वसूल नहीं पाये हैं। यह राशि सिविक सेंटर के किराये के रूप में दक्षिणी निगम से वसूली जानी है। यदि यह राशि नहीं ली जानी है तो फिर बजट में इसका उल्लेख क्यों किया गया?

यह भी पढ़ेंः- नगर निगम के लिए विशेष प्रावधान करे मोदी सरकार!

आप नेता ने कहा कि प्रदेश बीजेपी और नगर निगम के नेता कर्मचारियों की सेलरी पर राजनीति कर रहे हैं। जबकि कर्मचारियों की सेलरी नगर निगम को नॉन प्लान से देनी है। यदि उत्तरी नगर निगम 1815 करोड़ रूपये दक्षिणी निगम से वसूल लेता है तो उसे कहीं से पैसे मांगने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। लेकिन बीजेपी ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से पैसे वसूलने के बजाय केजरीवाल सरकार को बदनाम करने में जुटे हैं।