आप MLA ने निगम आयुक्त संजय गोयल पर लगाया वसूली का आरोप

-निजी बिल्डर कंपनी ओमेक्स के साथ मिलकर हो रही वसूलीः आप

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि ने उत्तरी दिल्ली के निगम आयुक्त के ऊपर निजी बिल्डर कंपनी के साथ मिलकर वसूली के गंभीर आरोप लगाये हैं। एमएलए ने इस बारे में दिल्ली के पुलिस आयुक्त को को एक ज्ञापन भी सौंपा है। विशेष रवि ने निगम आयुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 425 और 427 का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः DELHI: संगीनों के साये में हुआ सड़क का नामकरण

पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में कहा गया है कि नगर निगम द्वारा संचालित स्कूल परिसर में स्थायी 35 पेड़ों में से 15 को गैरकानूनी ढंग से कटवा दिया गया है। इस घटना को 11 फरवरी को अंजाम दिया गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि ने कहा कि यह उत्तरी दिल्ली नगर के कमिशनर संजय गोयल और ओमेक्स कंपनी की मिलीभगत का मामला है।‌

यह भी पढ़ेंः ग्रहों के राजा करेंगे कुंभ में प्रवेश… इन 5 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

आप नेता ने कहा कि भाजपा शासित निगम ने शुक्रवार को बैंक स्ट्रीट अजमल खान रोड पर स्थित निगम के विद्यालय को भी तोड़ दिया।‌ यह कदम निगम के भ्रष्ट रवैये और अहंकार को दिखाता है। संजय गोयल और ओमेक्स कम्पनी के ख़लिफ़ सख्त कार्रवाई की जाए। भाजपा का यह भ्रष्ट रवैया निगम की सत्ता में होने के घमंड को दर्शाता है।

यह भी पढ़ेंः डॉक्टर ने मरीज के पेट में छोड़ी ड्रैसिंग… गिरिधर लाल हॉस्पिटल का कारनामा

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित निगम के द्वारा किया गया यह घोर उल्लंघन आईपीसी की धारा 425 और 427 के तहत एक दंडनीय अपराध है। साथ ही दिल्ली प्रीजर्वेशन ऑफ ट्रीज एक्ट 1994 का भी उल्लंघन है। विधायक ने बताया कि निगम ने रातों रात पूरी ताकत झोंक कर बुल्डोजर मंगवाए ताकि इस गैर कानूनी कार्य को शीघ्र कर सकें और भाजपा के कुकर्मों के खिलाफ लोग आवाज ना उठा पाएं। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त संजय गोयल और ओमेक्स कंपनी का मालिक भाजपा के इशारों पर काम कर गैर कानूनी तरीके से पैसा इकट्ठा कर रहे हैं।