A2Z NEWS की खबर पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रियाः ‘‘आप’ के विरोध और संघर्ष के चलते भाजपा शासित एमसीडी ने दंगल मैदान को बेचने का प्रस्ताव रद्द किया’’!

-’आप’ के कड़े विरोध के बाद भाजपा ने घोषणा की है कि अब वह निगम की ज़मीने नहीं बेचेगीः- दुर्गेश पाठ
-आम आदमी पार्टी यह भी मांग करती है कि नॉवेल्टी सिनेमा को बेचने का प्रस्ताव भी रद्द करे भाजपाः- दुर्गेश पाठक

एसएस ब्यूरो/नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी ने एटूजैड न्यूज की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर निगम में सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधा है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि आम आदमी पार्टी का विरोध और संघर्ष रंग लाया है। भाजपा ने आज दंगल मैदान को बेचने का प्रस्ताव रद्द कर दिया है। इससे पहले भी भाजपा लगातार निगम की संपत्तियों को बेचने के प्रस्ताव लाती रही है और आम आदमी पार्टी हमेशा विरोध करती रही है। इन प्रस्तावों को रद्द करवाने की कोशिश करती रही है। जिसमें कई बार आम आदमी पार्टी सफल रही है तो कई बार भाजपा ने मनमाने तरीके से इन प्रस्तावों को लागू किया है। निगम की संपत्तियों को बेचा है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह भी मांग करती है कि भाजपा, नॉवेल्टी सिनेमा को बेचने का प्रस्ताव भी रद्द करे।

यह भी पढ़ेंः बुध और गुरु की सीधी चाल… जानें, किसके लिए खुलेंगे किस्मत के द्वार?

दुर्गेश पाठक ने रविवार को जारी बयान बयान में कहा कि हमने प्रेस वार्ता के माध्यम से हर बार आपको दिल्ली भाजपा के भ्रष्टाचार और लूट की स्कीमों से अवगत कराया है। हमने आपको यह भी बताया था कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी मनमाने तरीकों से निगम की संपत्तियों को बेच रही है। पहले नॉवेल्टी सिनेमा को बेचने का प्रस्ताव लेकर आए। फिर दिल्ली की 4 मशहूर पार्किंग की जगहों को बेचने का प्रस्ताव लेकर आए। और अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने दंगल मैदान को बेचने का प्रस्ताव लेकर आए हैं। आम आदमी पार्टी ने हर बार विरोध कर इन प्रस्तावों को रद्द कराने की कोशिश करती रही है। इस बार भी हमने जमकर विरोध किया।

यह भी पढ़ेंः अब नहीं बेची जाएंगी नगर निगम की सरकारी जमीन… नावल्टी सिनेमा पर आलोचना के बाद बैकफुट पर बीजेपी!

उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि आखिर भाजपा को आम आदमी पार्टी के विरोध के सामने झुकना पड़ा। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि भाजपा ने आज दंगल मैदान को बेचने का प्रस्ताव रद्द कर दिया है। मुझे आशा है कि भाजपा अपनी पुरानी गलतियों को नहीं दोहराएगी और प्रस्ताव रद्द करने के बाद भी निगम की संपत्ति को बेचने की गलती नहीं करेगी। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि भाजपा अपने ही शब्दों से मुकर जाती है। पहले भी आम आदमी पार्टी और जनता के कड़े विरोध के बावजूद भाजपा ने नॉवल्टी सिनेमा को बेच दिया था।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी नेतृत्व को अखबारों से मालूम चला ‘‘12 अक्टूबर से शुरू हो चुका निगम का विशेष सफाई अभियान’’

आप नेता ने कहा कि पिछली स्थाई समिति की बैठक में आम आदमी पार्टी ने दंगल मैदान को बेचने के प्रस्ताव को लेकर अपना विरोध पेश किया। जिसके चलते भाजपा को बैकफुट पर जाना पड़ा। भाजपा को भी पता है कि उनकी अपनी गलतियों के कारण आज जनता के बीच उनकी छवि पूरी तरह से खराब हो चुकी है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उनके ही एक नेता का मानना है कि भाजपा ने बहुत सारे गलत निर्णय लेने की गलती की है। जिससे जनता नाराज़ है। जिसका असर आने वाले दिनों में होने वाले नगर निगम चुनावों में साफ देखने को मिलेगा। इसकी भरपाई संभव नही है। खुद भाजपा के ही लोग पार्टी की गलतियों को मान रहे हैं। इससे स्पष्ट हो जाता है की आम आदमी पार्टी के दावे और विरोध बिल्कुल भी गलत नहीं हैं।

यह भी पढ़ेंः नरेला अनाज मंडीः शैड के नाम पर…. नगर निगम की 500 करोड़ की संपत्ति दांव पर!

दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ और सिर्फ जनता के हित में काम करती है, जनता के साथ कभी गलत नहीं होने देगी। भाजपा को निगम की संपत्तियां नहीं बेचने देगी। जब-जब आप निगम के अंदर भ्रष्टाचार करने की कोशिश करेंगे, निगम की संपत्तियां बेचने की कोशिश करेंगे, लोगों को परेशान करने की कोशिश करेंगे। तब तक आम आदमी पार्टी आपके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी यह भी मांग करती है कि भाजपा ने जो नॉवेल्टी सिनेमा बेचा है उसका भी प्रस्ताव रद्द किया जाए। अन्यथा आम आदमी पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी।